एक्सप्लोरर

Bihar News: अब आप भी करा सकते हैं खाद्य पदार्थों की जांच, पटना में खुला राज्य का पहला माइक्रोबायोलॉजी लैब

Mangal Pandey: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध भोजन की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि उस काम के लिए इस लैब और फूड लैबोरेट्री का विशेष योगदान होगा.

Microbiology Laboratory In Patna: पटना सिटी के अगमकुआं स्थित संयुक्त खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में शनिवार को नए माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया. करीब 19 करोड़ की लागत से बने इस लैब में आम लोग भी अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे. उद्घाटन के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शनिवार को राज्य में स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे के विकास की बात कही.

मंत्री ने पीएम मोदी और सीएम की तारीफ की

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष तोहफा दिया है. लगभग 19 करोड़ के लागत से आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब और अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. आज उनका उद्घाटन हुआ है. उपकरणों और माइक्रोबायोलॉजी माध्यम से बिहार में जो खाद्य पदार्थ हैं, उनकी गुणवत्ता जांच होगी और लोगों को शुद्ध भोजन मिल पाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध भोजन की आवश्यकता होती है, उसे काम के लिए इस लैब और फूड लैबोरेट्री का विशेष योगदान होगा. बीते गुरुवार को प्रभात प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक डायबिटीज के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री मंगल पांडे ने फिटनेस पर जोर देते हुए कहा, "हमें अपने शरीर की क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए और तनाव नहीं लेना चाहिए. रोज एक घंटा पैदल चलकर मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है. हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी आदतों में सुधार लाना होगा."

वहीं मंगल पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी अगमकुआं पटना में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला एवं उच्चस्तरीय उपकरण अनुभाग का उदघाटन पटना की महापौर सीता साहू, सचिव संजय सिंह एवं एफएसएसएआई भारत सरकार के निदेशक डॉ अजय प्रकाश गुप्ता के साथ कर संबोधित किया."

प्रयोगशाला में होंगे नए उन्नत परीक्षण 

उल्लेखनीय है कि माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवियों सहित सूक्ष्मजीवों का अध्ययन और उनकी पहचान की जाती है. प्रयोगशाला में नमूने के जरिए संक्रमण के लिए जिम्मेदार जीवाणुओं, कवक और परजीवियों की पहचान की जा सके। इस तरह से माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला नियमित रूप से कई संक्रमणों के लिए नए उन्नत परीक्षण प्रदान करती है. 

ये भी पढ़ेंः यही वो ट्रैक्टर है, जिसकी चोरी के आरोप में युवक को मिली तालिबानी सजा, मुजफ्फरपुर में लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget