एक्सप्लोरर

'ये लोग देश को लूटने वाले...', राहुल गांधी पर भड़के नीरज बबलू, कहा- उन्हें देश की जानकारी नहीं

Neeraj Bablu: नीरज बबलू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश को लूटने वाले हैं और विदेश में अपनी संपत्ति जमा कर रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता सजग हो गई है.

Bablu On Rahul Gandhi: सुपौल के छातापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. नीरज बबलू ने राहुल गांधी के जाति जनगणना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि जाति जनगणना कब हुई और किसकी सरकार में हुई. उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, और हमने भी इसका समर्थन किया, लेकिन राहुल गांधी बिना समझे कुछ भी बयान देते रहते हैं.

देश की जनता को भ्रमित कर रहे- नीरज बबलू 

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि उन्हें ना तो देश की सही जानकारी है, न बिहार की, न ही अन्य प्रदेशों की. राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "राहुल गांधी कभी बालू से सोना बनाने की बात करते हैं, तो कभी जलेबी की फैक्ट्री लगवाने की. उन्हें पता ही नहीं है कि वह क्या बोल रहे हैं. इस तरह के बयान देकर वह देश की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं."

नीरज बबलू ने बिहार में कांग्रेस की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "बिहार में कांग्रेस परजीवी बन गई है. वह किसी न किसी के भरोसे चलती है. यहां कांग्रेस का जनाधार शून्य है, उन्हें यह भी नहीं पता कि देश और बिहार में क्या हो रहा है."

मंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश को लूटने वाले हैं और विदेश में अपनी संपत्ति जमा कर रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता सजग हो गई है और कांग्रेस को पूरे देश से खत्म करने के लिए जुट गई है. नीरज बबलू ने कहा कि जनता सब देख रही है और सही समय पर इसका जवाब देगी. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति अब नहीं चलने वाली है. 

ये भी पढ़ेंः 'RJD में एक जगह नतमस्तक होने से नहीं होगा', JDU का पशुपति पारस पर तंज, लालू यादव पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार जीते, JJD ऑफिस में जश्न
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार जीते, JJD ऑफिस में जश्न

वीडियोज

US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
Kidney Damage Causes: किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
Embed widget