एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने RJD पर बोला हमला, कहा- ‘वह देशद्रोही है जो...’

Pahalgam Terror Attack: मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि देश में जिस तरह से आतंकवाद का सफाया हो रहा है. मुझे लगता है आने वाले दिनों में निश्चित रूप से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा.

Pahalgam Terror Attack: बिहार के सहरसा में आज शनिवार को अतिथि गृह में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को चिंताजनक और निंदनीय बताया. साथ ही राष्ट्रीय जनता दल(RJD) पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को मारने का काम किया है. इससे स्पष्ट होता है कि आतंकियों की कमर टूट चुकी है उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि हमारी फौज का सामना कर सके.

मंत्री ने आगे कहा कि पहले आतंकवादी सेना के जवानों पर हमला करते थे, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी. अब आतंकवादियों में हिम्मत नहीं है वो अंतिम सांस ले रहे है. जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा एक-एक आतंकवादी को मिट्टी में मिला देंगे और उसके संरक्षणकर्ता को धूल चटा देंगे. 

‘हिंदुस्तान आतंक विहिन हो यही प्रधानमंत्री का संकल्प’
नीरज कुमार बबलू ने कहा कि देश में जिस तरह से आतंकवाद का सफाया हो रहा है. खासकर जो इस घटना में शामिल थे उनका सफाया हो रहा है. मुझे लगता है आने वाले दिनों में निश्चित रूप से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा. हिंदुस्तान आतंक विहिन हो यही प्रधानमंत्री का संकल्प है. उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए आरजेडी वाले लोगों को न तो देश से प्रेम है और न ही लोगों से प्रेम है. इनको सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ रहना है. ये लोग आतंकवादियों का सम्मान करने वाले लोग हैं. इन्हीं के गठबंधन के लोग कहते थे ओसामा जी, फलाना जी, ये आतंकवाद का आश्रय देने वाले लोग है. ताकि देश में आतंक फैलता रहे और ये लोग अपनी रोटी सेकते रहे. 

‘ये लोग इंतजार करते हैं कि कब आतंकी घटना हो’
उन्होंने कहा कि हम लोग ये मानते हैं कि जो भी व्यक्ति आतंकवाद के सपोर्ट की बात करता है वह देशद्रोही है. जो व्यक्ति सवाल करता है उसको अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए. जब पश्चिमी बंगाल और मुर्शिदाबाद में घटनाएं घटती है तो इन लोगों के मुंह में दही जमता या बर्फ ये नहीं पता. लेकिन बोर्डर पर जब कोई घटना घटती है तो इनका मुंह चोंय-चोंय करने लगता है. ये लोग इंतजार करते हैं कि कब आतंकवादी घटना हो. 

‘ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए’
मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग आतंकवादियों से कहीं न कहीं सोर्स बैठाते हैं कि कुछ घटना करो जिससे हम लोगों को बोलने का मौका मिले. उन्होंने कहा कि हम इस बात की जांच की मांग करते है कि आतंक को फैलाने में किन-किन लोगों का हाथ है. देश के अंदर कुछ लोग कीड़े और घुन की तरह लगे है जो देश को खोखला करना चाहते हैं, ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: RJD का पोस्टर वॉर, PM मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- ‘जनता सब याद रखेगी’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget