एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बिहार में उनसे बेहतर कोई...', BJP के बाद HAM के मंत्री ने पढ़े CM नीतीश के कसीदे

Santosh Suman: मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और नीतीश कुमाार की खूब तारीफ की. कहा आज राज्य में जो भी हो रहा है, वह नीतीश कुमार की देन है.

Santosh Suman Praised CM Nitish Kumar: बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Suman) ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर जो वह सपना संजो रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे. तेजस्वी 25 सीट से भी नीचे रहेंगे. वहीं उन्होंने सीएम नीतीश की खूब प्रशंसा की. 

संतोष सुमन ने नीतीश के बारे में क्या कहा?

बीपीएससी छात्रों को लेकर तेजस्वी यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव की बातों पर क्या कहें, हम नीतीश कुमार के बारे में जितना जानते हैं, हमें नहीं लगता कि बिहार में उनसे बेहतर कोई प्रशासक है. नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला और सुशासन दिया. उन्होंने विकास की गति को तेज किया है. आज राज्य में जो भी हो रहा है, वह नीतीश कुमार की देन है.

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीखने के जरूरत है. विपक्ष का काम है कि सरकार से कहीं गलती हो रही है तो बताए, लेकिन हर बात में निजी हमला करना ठीक नहीं है. नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं उनके शासन में बिहार में अच्छा काम हो रहा है.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि चंद माह पूर्व तक एनडीए के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे. अब वही भाजपा, एलजेपी, हम के नेता उनके तानाशाहीपूर्ण निर्णयों को शिरोधार्य कर बीपीएससी परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा कर इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा था कि मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे हैं, उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है. बीजेपी ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है.

पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वघोषित चेला बताते हैंं, लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफरत करते हैं. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है. देश के विकास में उनका योगदान है. हम अपनी पार्टी और एनडीए की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: शेखपुरा में शिक्षक की गोली मार कर हत्या, पत्नी बोली- हमारा गांव ब्राह्मणों का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: दिल्ली के समयपुर बादली में 4 लोगों की हत्या का मामला, घटना से सदमे में आरोपी की मां
पटना: दिल्ली के समयपुर बादली में 4 लोगों की हत्या का मामला, घटना से सदमे में आरोपी की मां
Patna News: पटना मेट्रो में हर दिन लाखों का घाटा, सिर्फ इतने यात्री कर रहे सफर, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पटना मेट्रो में हर दिन लाखों का घाटा, सिर्फ इतने यात्री कर रहे सफर, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
रोहतास की बेटी का बांका के जंगलों में मिला शव, 3 महीने से थी लापता, वनपाल ने रची थी हत्या की साजिश
रोहतास की बेटी का बांका के जंगलों में मिला शव, 3 महीने से थी लापता, वनपाल ने रची थी हत्या की साजिश
Bihar News: 'हिंदू-मुसलमान का...', खुले में मांस की बिक्री पर रोक के बाद भड़के मुकेश सहनी
बिहार: 'हिंदू-मुसलमान का...', खुले में मांस की बिक्री पर रोक के बाद भड़के मुकेश सहनी

वीडियोज

ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal
Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati
AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live
UP Politics : गाने पर भिड़े Manoj और Akhilesh — UP की सियासत में नया बवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Telangana Salary Pension: इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
Meerut News: 'सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान...', ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
मेरठ: 'सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान...', ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
TV TRP Report: टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
जमकर नाचा और पेट भर खाया... इंडियन वेडिंग में बिना बुलाए घुसा विदेशी, खातिरदारी का वीडियो वायरल
जमकर नाचा और पेट भर खाया... इंडियन वेडिंग में बिना बुलाए घुसा विदेशी, खातिरदारी का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?
Embed widget