एक्सप्लोरर

Firing In Buxar: रक्षाबंधन से पहले गोलियों से थर्राया बक्सर का पॉश इलाका, अंधाधुंध फायरिंग के बाद दो लोग गिरफ्तार

Buxar Crime: शहर में अंतिम सोमवारी और रक्षाबंधन को लेकर काफी भीड़ थी. इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दो दुकानदार आपस में भीड़ गए.

Firing In Buxar: बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के पीपर पाती रोड में रविवार (18 अगस्त) को रात 8 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो दुकानदार आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते कई राउंड गोलियां चल गईं. गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर का पॉश इलाका थर्रा उठा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने उसी वक्त दोनों तरफ के लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया और दो लोगों को हिरासत में लिया.

शहर में अफरा-तफरी का माहौल 

दरअसल शहर में अंतिम सोमवारी और रक्षाबंधन को लेकर काफी भीड़ थी. इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से अचानक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. संयोग यह रहा कि शहर में काफी भीड़ थी, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन की शहर में पेट्रोलिंग चल रही थी. इसी दौरान नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी जद्दोजहद  के बाद आरोपित दुकानदार समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से नाली विवाद को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा चल आ रहा था. इस घटना बारे में पीड़ित दुकानदार रामस्वरूप अग्रवाल ने बताया कि तीन लोग शराब के नशे में आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. कुछ लोगों ने मना किया फिर भी वे लोग नहीं माने, उन्होंने बताया कि वे लोग रंगदारी मांग रहे थे. इसी को लेकर मेरे साथ मारपीट की गई. जब कुछ लोगों ने उन लोगों को खदेड़ा, तब वे लोग सामने घर में जाकर फायरिंग करने लगे, जिसका निशान बगल के किराना दुकान पर साफ तौर पर दिख रहा है.

दो लोग हथियार के साथ हिरासत में 

इस घटना को अंजाम देने वाले बबलू और उसका भतीजा के अलावा एक और व्यक्ति शामिल था. वहीं एक महिला पूनम अग्रवाल ने भी पूरी घटना की भी जानकारी दी. महिला ने बताया कि घर में शराब के नशे में घुसकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे, जब लोगों ने उन्हें भगाया तो घर में जाकर बंदूक से फायरिंग करने लगे. इस पूरे मामले को लेकर बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो दुकानदारों के आपसी विवाद को लेकर गोली चली है. एक पक्ष ने गोली चलाई थी. लाइसेंसी हथियार से एक दुकानदार ने गोली चलाई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. जिस हथियार से गोली चलाई गई है, उसे भी जब्त कर लिया गया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ चल रही है.

ये भी पढ़ेंः Fire In Patna: पटना के  रेलवे हॉस्पिटल में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर JDU का बड़ा बयान, 'जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई…'
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर JDU का बड़ा बयान, 'जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई…'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'हमें मालूम हुआ है कि...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'हमें मालूम हुआ है कि...'
पटना नीट छात्रा मौत मामला: जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पॉक्सो एक्ट पर CBI को देना होगा जवाब
पटना नीट छात्रा मौत मामला: जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पॉक्सो एक्ट पर CBI को देना होगा जवाब
तेजस्वी यादव गए राज्यसभा तो राघोपुर से पत्नी राजश्री लड़ेंगी चुनाव? BJP का चौंकाने वाला दावा!
तेजस्वी यादव गए राज्यसभा तो राघोपुर से पत्नी राजश्री लड़ेंगी चुनाव? BJP का चौंकाने वाला दावा!

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget