एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Monsoon Session Highlights: बिहार विधानसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित, जानें दूसरे दिन कैसी रही सदन में हलचल?

Bihar Assembly Monsoon Session: 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में आज का दिन अहम था, लेकिन आज भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. मंगलवार को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा.

Key Events
Bihar Monsoon Session Live Updates Anti Paper Leak Bill Nitish Kumar Tejashwi Yadav BJP JDU RJD Bihar Assembly Monsoon Session Highlights: बिहार विधानसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित, जानें दूसरे दिन कैसी रही सदन में हलचल?
बिहार विधानसभा
Source : ABP Live

Background

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार (22 जुलाई) से हो गई. 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में मंगलवार का दूसरे दिन काफी अहम माना जा रहा है. नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए आज पेपर लीक मामला पर राज्य सरकार बड़े निर्णय ले सकते हैं इसके लिए आज सदन में चर्चा होगी और पेपर लीक मामले पर सख्त कानून बनाने का विधेयक सरकार पास कर सकती है.

सदन में आज पेश होग अहम विधेयक

ऐसा माना इसमें पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या षडयंत्रकर्ता पर 10 साल की सजा के साथ एक करोड़ जुर्माने का भी प्रावधान लाया जाएगा. साथ ही पेपर लीक मामले में संबंधित किसी भी छात्र या समूह  के लिए सजा के प्रावधानों में बढ़ोतरी की जाएगी. इस कानून के अधीन सभी अपराध संगेय एवं गैर जमानतिय होंगे, विधायक आज मंगलवार को चर्चा के लिए सदन में पेश किया जाएगा.

सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों के बीच बिहार लोक परीक्षा विधेयक 2024 की प्रति बांटी गई है. परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए भारत सरकार ने कानून बनाया है और राज्यों से भी इसे पारित कर लेकर पत्र भेजा है. विधेयक में दिया गया है कि कानून के अधीन अपराधों में संलिप्त व्यक्ति को 3 साल से 5 साल तक की सजा हो सकती है. अगर कोई अभ्यार्थी परीक्षा के नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसे भी तीन से पांच साल की सजा और 10 लख रुपए जुर्माना का प्रावधान नए बिल में किया गया है.

क्या होगा देषियों के लिए प्रावधान?

वहीं अगर परीक्षा में शामिल कोई कर्मी नियम का कानून का उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए एक करोड़ जुर्माना का प्रावधान है. साथ ही परीक्षा में जो भी लागत होंगे, उसकी वसूली उन कर्मियों से की जाएगी और 4 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा. पेपर लीक मामले में किसी भी व्यक्ति या कोई समूह के साथ परीक्षा कर्मियों से मिली भगत होगी तो अधिकारियों और उक्त व्यक्ति को 5 से 10 साल की सजा और एक करोड़ जुर्माना का प्रावधान लाने के लिए आज बिल पेश होगा. साथी उन दोषी लोगों की संपत्ति की कुर्की का भी प्रावधान लाया जाएगा.

अगर कोई अधिकारी इसमें शामिल होंगे तो उन्हें 10 साल से कम की सजा नहीं होगी और उन्हें एक करोड़ जुर्माना भी लगेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही  मानसून सत्र पर पेपर लीक में नया बिल लाने की घोषणा की थी और इसको आज सदन में अंतिम रूप दिया जाएगा.

 ये भी पढ़ेंः Kakolat Waterfalls: सैलानियों के लिए अच्छी खबर, CM नीतीश कुमार करेंगे ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन, तैयारी पूरी

14:59 PM (IST)  •  23 Jul 2024

Bihar Monsoon Session Live: सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थागित

मंगलवार को बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के कारण दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. पहले 12 बजे और इसके बाद 2 बजे कार्यवाही स्थगित की गई. दो बजे जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो अगल-अलग विधेयक पेश किया जा रहा था, लेकिन सदन के अंदर विपक्षी नेताओं ने स्पेशल स्टेट्स नहीं मिलने पर नारजगी जताई और सदन से वाकआउट कर दिया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दी. हालांकि इस बात की उम्मीद थी कि आज पेपर लीक के खिलाफ सरकार का विधेयक पास हो जाएगा. 

14:53 PM (IST)  •  23 Jul 2024

Bihar Monsoon Session Live: विपक्ष का सदन से वॉकआउट

2 बजे से कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद सदन में अलग-अलग विधेयक पेश हो रहा है. इस बीच विपक्ष की नारजगी भी देखी जा रही है. विपक्ष ने सत्र का बहिष्कार कर दिया और सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष का कहना था कि केंद्रीय बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget