एक्सप्लोरर

Bihar News: 'घर खाली नहीं किए तो जान से हाथ धो बैठोगे', मुंगेर में RJD नेता को जान से मारने की मिली धमकी

RJD leader Raj Raman: आरजेडी नेता राज रमण ने कहा कि वो देवेंद्र सिंह के मकान मंगल बाज़ार मोहल्ले में चार सालों से रह रहे हैं, एक दिन कुछ अपराधी तत्व व्यक्ति ने उन्हें घर खाली कराने को लेकर धमकी दी.

Munger RJD Leader Threat To Kill: मुंगेर के बेलन बाजार स्थित अपने आवास पर शुक्रवार (19 जुलाई) को आरजेडी महानगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जहां उन्होंने कहा कि जिला महानगर प्रधान महासचिव को उनके मकान मालिक ने जान से मारने की धमकी दी है. इसे लेकर पुलिस अच्छी तरह जांच करे और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो. 

मुंगेर में आरजेडी नेता को मिली धमकी

दरअसल मुंगेर के मंगल बाजार मोहल्ले में चार सालों से किराए में मकान लेकर रह रहे आरजेडी के महानगर प्रधान महा सचिव राज रमण से किसी बात को लेकर उनके मकान मालिक दवेंद्र कुमार सिंह और उनके परिवार वालों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद मकान मालिक  देवेंद्र कुमार सिंह के परिवार वालो ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी, जिसके बाद प्रधान महासचिव ने इस मामले को लेकर वासुदेवपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से जानमाल की गुहार लगाई.

इसी मामले को लेकर जिला आरजेडी महानगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि आरजेडी के महानगर प्रधान सचिव राज रमण किराए के मकान में रहते हैं, जंहा मकान मालिक ने उनसे अभद्र व्यवहार के साथ घर खाली करने की धमकी दी जो गलत है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रधान महासचिव ने वासुदेवपुर थाना में आवेदन दिया है. हम लोगों की मांग है कि पुलिस इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे.

वहीं, आरजेडी के पूव प्रवक्ता मंटू शर्मा ने कहा कि इस इस सुशासन की सरकार में जब से नया कानून आया है, उतना ही क्राइम का ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है. आए दिन जिले में डबल मर्डर हो रहा है. लूट बंद घरों में चोरी रंगदारी का मामला बढ़ गया है. अपराधियों में पुलिस का डर दिखता ही नहीं है. अपराधी बढ़ चढ़ कर घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटा हुए हैं और अब हमारे पार्टी के प्रधान महासचिव को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं जिसका घर होता है. उसी का होता है, लेकिन घर खाली कराने का तरीका प्रेम पूर्वक होना चाहिए. कुछ समय दिया जाता है ना कि डरा धमका कर घर खाली कराया जाता है. पुलिस इसकी जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करे और जान माल की सुरक्षा दे.

मामले में क्या बोले आरजेडी नेता?

वहीं राज रमण ने कहा कि हम देवेंद्र सिंह के मकान मंगल बाज़ार मोहल्ले में चार सालों से रह रहे हैं, हम दोनों के बीच एक पारिवारिक रिश्ता है, मगर एक दिन कुछ अपराधी तत्व व्यक्ति ने मुझे घर खाली कराने को लेकर धमकी दी. हमने उस बात को नजरअंदाज किया, मगर कुछ दिन पूर्व देवेन्द्र अपने पुत्र और पत्नी के साथ मेरे घर पर धमक गए और अभद्र व्यवहार करते हुए गली गलौज की. उनकी पत्नी और पुत्र ने हमे जान से मारने की धमकी दे डाली. कहा अगर जल्द घर खाली नहीं किए तो तुम अपने जान से हाथ धो बैठोगे.

राज रमण ने कहा कि हम घर में सिर्फ पति पत्नी रहते हैं. हमे दो बेटी है, जो बाहर पढ़ती है. हमारे साथ देवेंद्र सिंह ने जो घटना किया उससे हम सहमे डरे हुए हैं. हमारे साथ जो भी घटना घटी वह सभी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करे. मेरे और मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा प्रदान करे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'अपराध से बिहार कराह रहा, NDA के लोग लालू-तेजस्वी चालीसा पढ़ रहे हैं', सम्राट चौधरी पर मृत्युंजय तिवारी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर
बिहार: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागेगा US?
Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
'हिमंता की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोप पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
Video: जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget