एक्सप्लोरर

Bihar Nagar Nikay Chunav Highlights: छिटपुट घटनाओं के बीच नगर निकाय चुनाव संपन्न, सबसे ज्यादा अररिया में 82.02 फीसदी वोटिंग

Bihar Nagar Nikay Chunav 2023: बिहार नगर निकाय का चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. राज्य के 31 जिलों के 54 शहरों में मतदान हुआ है. मतगणना 11 जून को होगी.

Key Events
Bihar Nagar Nikay Chunav 2023 LIVE Updates Voting on 806 Post for Chief Councillor Ward Councillor Bihar Nagar Nikay Chunav Highlights: छिटपुट घटनाओं के बीच नगर निकाय चुनाव संपन्न, सबसे ज्यादा अररिया में 82.02 फीसदी वोटिंग
बिहार नगर निकाय चुनाव संपन्न
Source : abp live

Background

Bihar Nagar Nikay Election: आज बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 58 नगरपालिकाओं में राज्य निर्वाचन के निर्देश पर आम/उपचुनाव के तहत वोटिंग होगी. मतदान शुक्रवार (9 जून) की सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम के 5 बजे तक चलेगा. मतदान के लिए कुल 1677 केंद्र बनाए गए हैं. इसके लिए कुल 816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे लेकिन इनमें से 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. वहीं नगर पंचायत घनश्यामपुर वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी की मृत्यु के बाद एक पद स्थगित कर दिया गया है इसलिए आज 806 पदों के लिए मतदान कराए जा रहे हैं. 

4443 अभ्यर्थी आजमा रहे अपना भाग्य

मतदाताओं की कुल संख्या 12,73,810 है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,68,022 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 6,05,724 है. इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 63 है. इस चुनाव में आज 4443 अभ्यर्थी इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें पुरुष अभ्यर्थी की अपेक्षा महिला अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है. महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2242 है जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 2201 है.

आज मुख्य पार्षद के लिए 31 पद, उप मुख्य पार्षद के लिए 31 पद और वार्ड पार्षद के लिए 714 पदों पर मतदान कराया जाएगा. वार्ड पार्षद पद के लिए 3457 अभ्यर्थी मैदान में हैं. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 1560 तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1897 है.

मुख्य पार्षद के लिए 423 अभ्यर्थी मैदान में हैं. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है. पुरुष अभ्यर्थी 252 हैं तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 171 है. उप मुख्य पार्षद के लिए कुल 391 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 287 है तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 104 है.

सभी सीटों के लिए ईवीएम से कराया जाएगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी संबंधित जिलों में नगर निकाय आम/उपचुनाव के तहत मतदान के पूर्व 'चेहरे की पहचान व्यवस्था' (FRS) लागू होगा. बिहार में नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव को लेकर बीते बुधवार की शाम पांच बजे प्रचार थम गया था. सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जाएगा.

20:18 PM (IST)  •  09 Jun 2023

नगर निकाय चुनाव संपन्न, सबसे ज्यादा अररिया में 82.02 फीसदी वोटिंग

छिटपुट घटनाओं के बीच शुक्रवार को बिहार निकाय का चुनाव संपन्न हो गया. राज्य में सबसे ज्यादा अररिया में 82.02 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर पूर्णिया रहा. यहां 74 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.

18:34 PM (IST)  •  09 Jun 2023

जमुई के झाझा नगर परिषद चुनाव: कुल 70 प्रतिशत मतदान

जमुई के झाझा नगर परिषद चुनाव के लिए 25 वार्ड में बने 42 मतदान केंद्रों पर का जायजा लेने के लिए जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार और जमुई पुलिस कप्तान डॉ.शौर्य सुमन झाझा केंद्रीय विद्यालय में बने आदर्श मतदान केंद्र और पिंक मतदान केंद्र पहुंचे और पीठासीन पदाधिकारी से मतदान को लेकर कई चीजों की जानकारी ली. वहीं मतदान केंद्र पर बैठे पोलिंग एजेंट की भी तलाशी ली गई और पहचान से संबंधित कागजात की जांच की गई. वहीं पीठासीन पदाधिकारी से मतदान केंद्र पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ है इसकी भी जानकारी ली.

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने  केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र के अलावा अन्य मतदान केंद्र पर भी पहुंचकर चल रहे  मतदान कार्य का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने बताया कि हमलोगों का एक ही लक्ष्य था कि मतदान शांतिपूर्ण रूप से हर मतदान केंद्र पर पूरा किया जाये. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट रखा गया. यहां कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस बीच कोई भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है.
         

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget