एक्सप्लोरर

नवादा में किसान के दृष्टिबाधित बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया 182वां रैंक, पहले भी बने थे BPSC टॉपर

UPSC Result 2024: किसान पिता के बेटे रवि ने पहले बीपीएससी में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिला टॉपर का स्थान प्राप्त किया. अब उन्होंने यूपीएससी में भी बाजी मार ली.

Nawada News: इंसान के अंदर किसी चीज को पाने की इच्छाशक्ति और लगन दृढ़ हो तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता. इस बात को साबित किया है नवादा के अकबरपुर प्रखंड के महुली गांव के रहने वाले दृष्टिबाधित रवि राज ने. उन्होंने UPSC परीक्षा में 182वां रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. किसान पिता के बेटे रवि ने इससे पहले BPSC में भी राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिला टॉपर का स्थान प्राप्त किया था.

रवि ने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की

रवि ने बताया कि अपनी शुरुआती शिक्षा दयाल पब्लिक स्कूल से की और सत्येंद्र नारायण सिंह इंटर स्कूल से इंटरमीडिएट और सीताराम साहू कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, उन्होंने कहा कि चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. रवि ने कहा कि घर पर रहकर ही UPSC की तैयारी की. वे रोजाना 8 से 10 घंटे की कड़ी मेहनत करते थे. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और पंचायत में खुशी का माहौल है. यह पहला मौका है, जब उनके क्षेत्र से किसी ने UPSC में इतनी बेहतर रैंक हासिल की.

डीएम रवि प्रकाश ने दी बधाई और शुभकामना

बता दें कि रवि की सफलता पर उनकी माता विभा सिन्हा और पिता रंजन कुमार सिन्हा काफी खुश हैं. उनकी मां ने भावुक होकर अपने बेटे के संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई. वर्तमान में रवि नवादा के नवीन नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि दृष्टिबाधित होने के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. वहीं नवादा के डीएम रवि प्रकाश ने भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामना दी है.

ये भी पढ़ें: पटना में वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर हुआ ऐतिहासिक एयर शो, तस्वीरों में देखें रोमांचकारी प्रस्तुति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
बिहार में LPG सिलेंडरों की जमाखोरी पर सख्त सरकार, PNG कनेक्शन के लिए भी बड़ा फैसला
बिहार में LPG सिलेंडरों की जमाखोरी पर सख्त सरकार, PNG कनेक्शन के लिए भी बड़ा फैसला
Patna News: राजस्व कर्मियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा का एक्शन, कुछ ही घंटे में वापस लौटे 30 कर्मी
पटना: राजस्व कर्मियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा का एक्शन, कुछ ही घंटे में वापस लौटे 30 कर्मी
Nitish Kumar Resignation Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना
Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
Abbas Araghchi: ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
Fuel Consumption: इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
Kitchen Gardening Tips: घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
Embed widget