एक्सप्लोरर

जन सुराज या फिर कोई और? राजनीति में कदम रखने जा रहे 'सिंघम', शिवदीप लांडे आज करेंगे घोषणा

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वे अपने राजनीतिक निर्णय की घोषणा करेंगे. इस्तीफा मंजूर होने के बाद उन्होंने पिछले महीने (मार्च, 2025) भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

Shivdeep Lande News: बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर एक तरफ जहां सारे राजनीतिक दल पूरी तैयारी में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर नए चेहरे भी जोश में हैं. ना सिर्फ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर टक्कर देने के लिए तैयार हैं बल्कि ऐसा लग रहा है कि अब पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे भी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. आज (मंगलवार) वे खुद इसकी घोषणा करेंगे. 

कई आईपीएस और रिटायर्ड अधिकारी ने प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थामा है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार के 'सिंघम' शिवदीप लांडे भी इसी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं या फिर वे कुछ और घोषणा करने वाले हैं? शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बीते सोमवार (07 अप्रैल) को एक पोस्ट में लिखा, "कल प्रेस वार्ता में अपने राजनीतिक निर्णय की घोषणा करने आप सभी के समक्ष आ रहा हूं." आज वे पटना के चाणक्य होटल में दोपहर 12.5 बजे पीसी करेंगे. 

इसके पहले भी एक बार कर चुके हैं पीसी

हालांकि उनके इस्तीफा देने के बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि बिहार की राजनीति में वह आएंगे. राष्ट्रपति से इस्तीफा मंजूर होने के बाद उन्होंने पिछले महीने (मार्च, 2025) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना में की थी. कहा था कि बिहार मेरी कर्म भूमि रही है. मैं बिहार के युवाओं के लिए कुछ करना चाहता हूं. मैं युवाओं को प्रेरित करने के लिए निकलूंगा. शिवदीप लांडे कई जिलों में ‘रन फॉर सेल्फ’ के बैनर तले काम भी कर रहे हैं.

शिवदीप लांडे ने कहा था, "मैं बिहार की दशा और दिशा को सुधारने के लिए निकला हूं. मैंने खाकी वर्दी छोड़ी है, लेकिन अंदर से आज भी खाकी में हूं. हमें अब सिर्फ बिहार को बदलने के लिए काम करना है." बता दें कि शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं. 19 सितंबर 2024 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. उस समय लांडे पूर्णिया के आईजी के पद पर तैनात थे. जनवरी 2025 में उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज वह क्या घोषणा करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बताया 'खटारा' JDU बोली- '2 बार डिप्टी सीएम बने हैं, उनके...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP ने दिया MLC का टिकट तो क्या बोले 'पावर स्टार'?
पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP ने दिया MLC का टिकट तो क्या बोले 'पावर स्टार'?

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget