एक्सप्लोरर

Bihar News: यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के इस रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

Bihar News: सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 18 अप्रैल को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर को प्रस्तावित नाम भेजा है. 'पिपरा स्टेशन' का नाम बदलकर 'अमहा पिपरा स्टेशन' रखने की अनुशंसा की गई है.

Bihar News: बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सुपौल जिले में प्रस्तावित 'पिपरा रेलवे स्टेशन' के नाम को बदलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है. समस्तीपुर के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने जिलाधिकारी सुपौल को पत्र लिखकर वैकल्पिक नाम सुझाने का अनुरोध किया है. 

रेलवे ने पत्र में उल्लेख किया है कि सुपौल-पिपरा खंड पर प्रस्तावित नए ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन का नाम 'पिपरा' रखा गया था, लेकिन इसी नाम का एक स्टेशन पहले से ही मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर मौजूद है. यह समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत ही आता है. रेलवे नियमों के अनुसार, नेटवर्क में दो स्टेशनों के नाम एक जैसे नहीं हो सकते इसलिए स्टेशन का नाम बदलना आवश्यक हो गया है.

स्टेशन का नाम 'अमहा पिपरा' रखने की अनुशंसा

इस पत्र के जवाब में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 18 अप्रैल को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर को प्रस्तावित नाम भेजते हुए 'पिपरा स्टेशन' का नाम बदलकर 'अमहा पिपरा स्टेशन' रखने की अनुशंसा की है. यह प्रस्ताव पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत और सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामत की संयुक्त अनुशंसा के आधार पर भेजा गया है.

दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने पत्रों में स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित स्टेशन 'अमहा मौजा' के अंतर्गत आता है जो पिपरा विधानसभा क्षेत्र के अमहा पंचायत में स्थित है. ऐसे में 'अमहा पिपरा' नाम स्थानीय भौगोलिक और सामाजिक पहचान के अधिक निकट है. वहीं जिलाधिकारी ने रेलवे से आग्रह किया है कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और जनभावनाओं के आलोक में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए.

बता दें कि सुपौल से पिपरा के बीच 24 अप्रैल 2025 से ट्रेन की सीटी बजने लगेगी. इससे आगे का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. जहां जल्द ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. 24 अप्रैल से सुपौल-पिपरा के बीच नई रेल लाइन पर ट्रेन सेवाएं शुरू हो जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था पर RJD ने नीतीश सरकार को घेरा, 'अपराध की आड़ में जातिवाद का घिनौना खेल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget