एक्सप्लोरर

PM Modi in Bihar: ढोल-बाजा नहीं बजेगा, स्वागत भी नहीं, पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुए ये बड़े बदलाव

PM Modi Bihar Visit: आज पहला मौका होगा जब पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी लोगों के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में यह तय है कि मधुबनी की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश दिया जाएगा.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते दुख की इस घड़ी में इस कार्यक्रम को सादगी से करने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. 

नहीं दिए जाएंगे फूल-माला और मोमेंटो

तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी निर्धारित समय पर मधुबनी आएंगे. निर्धारित समय पर सभा को संबोधित करेंगे. सभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत नहीं होगा. फूल-माला नहीं दिए जाएंगे. मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा. इतना ही नहीं बल्कि ढोल-बाजा भी नहीं बजेगा. 

प्रधानमंत्री मोदी बिहार आएंगे, रैली को संबोधित करेंगे और वापस चले जाएंगे. पहले खुली जीप से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया है. राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों एवं पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

पहलगाम में हुई घटना के बाद प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उधर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. आज पहला मौका होगा जब पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी लोगों के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में यह तय है कि मधुबनी की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश दिया जाएगा. 

दूसरी ओर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मधुबनी और आसपास के सभी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों की भी जांच की रही है. बता दें कि बिहार के मधुबनी से आज पीएम मोदी देश भर में ग्राम सभाओं को पंचायती राज दिवस पर संबोधित करेंगे. कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi in Bihar: पहलगाम हमले के बाद आज बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा, क्या-क्या सौगातें देंगे? जानिए

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget