एक्सप्लोरर

Bihar News: नहीं खुला वाल्मीकिनगर-नेपाल बॉर्डर, लोगों को अभी करना पड़ेगा इंतजार, SSB ने कही ये बात

वाल्मीकिनगर के विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि हम नेपाल सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. साथ ही प्रखंड की जनता से भी अपील करते हैं कि वो थोड़ा इंतजार करें. वो बहुत जल्दी सरकार से बात करेंगे.

बगहा: कोरोना काल में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय आवागमन पर रोक लगा दी गई थी. भारत के पड़ोसी देश नेपाल से लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी. बिहार के पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर से सटे नेपाल बॉर्डर को सील हुए 18 महीने बीत गया है. अप्रैल 2020 से बॉर्डर बंद है. बॉर्डर को खोलने के लिए लोगों ने बीते दिनों ने बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल सरकार ने बीते दिनों बॉर्डर को खोलने का आदेश जारी कर दिया था.

ऊपर से नहीं आया है आदेश 

आदेश के बाद अन्य बॉर्डर खुल गए हैं. लेकिन वाल्मीकिनगर और नेपाल बॉर्डर को अभी तक नहीं खोला गया है. नेपाल सरकार के आदेश के तीन दिनों बाद भी बोर्डर नहीं खुलने के संबंध में बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने कहा कि अभी बॉर्डर खोलने को लेकर ऊपर से आदेश नहीं आया है. आदेश आने के बाद बिना विलंब किए बॉर्डर खोल दिया जाएगा. 

नेपाल सरकार द्वारा बॉर्डर को खोलने के संबंध में वाल्मीकिनगर के विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि हम नेपाल सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. साथ ही प्रखंड की जनता से भी अपील करते हैं कि वो थोड़ा इंतजार करें. वो बहुत जल्दी सरकार से बात करेंगे और नेपाल के सरकार से बात कर बॉर्डर को खुलवाने का काम करेंगे. 

गृह मंत्रालय को लिखेंगे पत्र

बता दें कि एसएसबी और नेपाल पुलिस के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है कि वाल्मीकिनगर बॉर्डर को कैसे खोला जाए. इधर, जिला पदाधिकारी का इस संबंध में कहना है कि हम गृह मंत्रालय में इस बात की पत्र लिखकर सूचना देंगे और जल्द से जल्द बॉर्डर को खुलवाने की अपील करेंगे. बहरहाल, नेपाल बॉर्डर कब खुलेगा ये तो सरकार ही जानें लेकिन आदेश के बाद भी बॉर्डर नहीं खुल पाने से लोगों में नाराजगी है. साथ ही लोग बॉर्डर पर जाकर बैरंग लौट रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bharat Bandh: जहानाबाद में ट्रेन रोकी, NH जाम कर जताया आक्रोश, समस्तीपुर में भी यातायात व्यवस्था ठप

Bihar Panchayat Election: सहरसा में राइफल लेकर चुनाव प्रचार कर रहा मुखिया प्रत्याशी का पति, लोगों को दिखा रहा हनक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget