एक्सप्लोरर

Bihar Niyojit Teacher: राज्यकर्मी बनने के बाद नियोजित शिक्षकों को कितनी मिलेगी सैलरी? ये रही पूरी जानकारी

Bihar Niyojit Teacher Salary: कैबिनेट से एजेंडे पर मुहर लगने के बाद नियोजित शिक्षकों के चेहरे खिल उठे हैं. राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद महंगाई भत्ता, मकान, किराया भत्ता आदि की सुविधा मिलेगी.

पटना: नए साल से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों (Niyojit Shikshak) को तोहफा दिया है. मंगलवार (26 दिसंबर) को नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) की हुई बैठक में नियोजित शिक्षकों (Niyojit Teacher) के राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने वाले एजेंडे पर मुहर लग गई. बिहार लोक सेवा आयोग से बहाल हुए शिक्षकों की तरह इन्हें भी सुविधा और वेतनमान दिया जाएगा. नियोजित शिक्षक अब विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे. ऐसे में सवाल है कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलता है तो कितनी सैलरी मिलेगी? 

राज्य में करीब चार लाख से कुछ कम नियोजित शिक्षकों की संख्या है. अगर सैलरी की बात करें तो कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विशिष्ट शिक्षकों को 25 हजार वेतन मिलेगा. कक्षा 6 से लेकर 8 तक के विशिष्ट शिक्षकों को 28000 रुपये जबकि कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 21 हजार रुपये और कक्षा 11 से लेकर 12 तक के विशिष्ट शिक्षकों को 32000 रुपये वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा.

सैलरी बढ़ने के साथ और क्या मिलेगी सुविधा?

बताया जाता है कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद उन्हें महंगाई भत्ता, मकान, किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता, शहरी परिवहन भत्ता भी मिलेगा. इसके अलावा समय-समय पर वेतन, भत्तों में संशोधन किया जा सकता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों को जिला में स्थानांतरित कर सकते हैं. आठ साल की अवधि के बाद शिक्षकों की प्रोन्नति भी हो सकती है. कैबिनेट से एजेंडे पर मुहर लगने के बाद नियोजित शिक्षकों के चेहरे खिल उठे हैं.

नियोजित शिक्षकों को पास करनी होगी परीक्षा

दरअसल मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंजूरी मिली है. इससे यह साफ हो गया है कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा. हालांकि इसके लिए शर्त है. यह तब ही मिलेगा जब नियोजित शिक्षक राज्य सरकार से चयनित एजेंसी द्वारा आयोजित एक परीक्षा पास करेंगे. उन्हें तीन बार मौका मिलेगा. अगर पास नहीं कर सके तो सरकार निर्णय लेगी. 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: बिहार में 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जल्द दौड़ेगी मैट्रो, सफल रहा ट्रायल रन
पटना वालों के लिए खुशखबरी! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जल्द दौड़ेगी मैट्रो, सफल रहा ट्रायल रन
CAG Report: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
कैग रिपोर्ट: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक

वीडियोज

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाए पाक ने काबुल-कंधार पर गिराए बम !|Breaking
Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
'सब्र की हद पार, अब एक्शन, इंडिया...', अफगानिस्तान संग जंग में ख्वाजा आसिफ की भारत को धमकी
'सब्र की हद पार, अब एक्शन, इंडिया...', अफगानिस्तान संग जंग में ख्वाजा आसिफ की भारत को धमकी
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
Embed widget