एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम

Old Woman Died: नवादा में एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी ना ही पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Woman Burnt In Nawada: नवादा में शनिवार (27 अप्रैल) को एक बुजुर्ग महिला घर में जलकर बुरी तरह घायल हो गई. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. मामला कादिरगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव का है. 

मोमबत्ती से कपड़े में लगी आग

बताया जाता है कि शादीपुर गांव में आग से झुलस कर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान साधु पासवान की पत्नी 60 वर्षीय सिताबिया देवी के रूप में की गई है. मृतका के पुत्र हृदय पासवान ने बताया कि मां पुराने घर में थी. उन्होंने घर में मोमबत्ती जलाई थी. अचानक मोमबत्ती से आग ने उनके कपड़े को पकड़ लिया और देखते ही देखते वह बुरी तरह झुलस गईं. 

बेटे ने बताया कि "मां के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ वहां जुटी और आग को बुझाया गया. गंभीर रूप से झुलसने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मेरी मां पुराने घर में थी और हमलोग नया घर बनाए थे, उसी घर में पूरा परिवार था. इसी दौरान ये घटना हुई."

परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम

महिला की मौत के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा है, हालांकि मौत की खबर पुलिस को अब तक नहीं दी गई है. कादिरगंज थाना प्रभारी श्रवण राम ने कहा कि महिला के जलने के मामला की खबर पुलिस को नहीं मिली है. महिला कैसे जली इसकी कोई जानकारी नहीं है. महिला का कोई पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है. वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि "महिला का शरीर काफी जल गया था. इसलिए इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया और अपने साथ शव को लेकर चले गए."

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नालंदा में करंट लगने से 3 की मौत, गए थे मछली पकड़ने, हादसा सुन महिला परिजन को आया हार्ट अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget