एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'दो बार तरस खाकर कल्याण कर दिया अब नहीं', यात्रा से पहले तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला

Tejaswi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कहा है कि अब नीतीश कुमार के साथ आने का कोई मतलब नहीं है. इनके साथ अब आना ही नहीं है. तेजस्वी ने बिहार में बढ़े अपराध को लेकर भी सीएम पर निशाना साधा. 

Tejaswi Yadav Targeted CM Nitish kumar: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी आभार यात्रा से ठीक पहले आज सोमवार (09 सितंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि दो बार तरस खाकर इन लोगों को रख लिया था, पैर पकड़ रहे थे अब इन लोगों को साथ रहने का कोई मतलब नहीं है. इनके साथ अब आना ही नहीं है. तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़े अपराध को लेकर भी सीएम पर निशाना साधा. 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा हुए कहा कि जब उनलोगों को महागठबंधन में वापस आने की तड़प होती है तो वे हमें वापस लेने के लिए गिड़गिड़ाते हैं और पैर पकड़ते हैं, लेकिन अब उन्हें वापस लेने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएम कुछ दिन उधर करते हैं मस्त रहते हैं, फिर पस्त हो जाते हैं. जमता से कभी मिलते नहीं हैं, अधिकारियों से घिरे रहते हैं. कोई ऐसा दिन नहीं जब बिहार में हत्या, लूट, और बलात्कार ना हो रहा हो. इनको इससे कोई मतलब नहीं है. 

वहीं केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी की यात्रा पर भी कटाक्ष किया था और कहा था कि ऐसी यात्रा का नतीजा शून्य ही होगा. इस पर तेजस्वी ने कहा कि ये जनसंपर्क अभियान है. जनता से मुलाकात करना है, संवाद करना है. जनता सब जानती है, क्या होगा ये तो पता ही चलेगा, वो परिणाम तो देने वाले हैं नहीं, जो कह रहे हैं कहने दीजिए. वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को बीजेपी का आदमी बताया. 

10 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगी यात्रा

बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवार से संवाद कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. तेजस्वी के संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा, जिसमें वो समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी नेताओं से बात करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका फीडबैक लेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 36 साल जेल में रहने के बाद जज साहब ने पांच को किया दोषमुक्त, बकरी के विवाद में बने थे आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget