एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो...', विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

 Bihar Assembly Session: विधानसभा में कार्यवाही के दौरान एक बार फिर नीतीश कुमार विपक्ष पर नाराज हो गए. सदन में हंगामा कर रही विपक्ष की एक महिला विधायक की उन्होंने फटकार लगा दी.

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार (24 जुलाई) को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के नेता वेल में आ गए और बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने लगे. विपक्ष नीतीश हाय-हाय के नारे लगा रहा था. ये लोग आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे. महागठबंधन विधायक 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं सूची में शामिल करने की मांग करने लगे. तभी नीतीश कुमार सदन में खड़े होकर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि सर्वे कराया जाए. 50 पर्सेंट से 65 फीसदी किया गया. 10 प्रतिशत केंद्र का मिलाकर 75 प्रतिशत हो गया. आप लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं. हमने लगकर ये पूरा काम कराया था.  

नीतीश कुमार को क्यों आया गुस्सा?

नीतीश कुमार ने विपक्ष के लोगों से कहा कि आप लोग सुनिए और नहीं सुनिएगा तो आप का ही नुकसान होगा. इस बीच विपक्ष की एक महिला सदस्य को नीतीश कुमार ने कहा, 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो, कहां से आई हो. महिला हो समझती नहीं हो. 2005 के बाद हम ही ना महिला को आगे बढ़ाए हैं.' विपक्ष के अन्य विधायकों को भी सीएम ने कहा कि आप लोग चुपचाप बैठ जाइए. दरअसल ये महिला जोर-जोर से नीतीश कुमार को बीच में टोक रही थीं. तभी सीएम को गुस्सा आ गया. इसके बाद महागठबंधन के भारी हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

वहीं सदन में 65 फीसदी आरक्षण के सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय गणना खुद से कराया है. आरक्षण का दायरा बढ़ा है. 50 पर्सेंट से 65 फीसदी किया गया. उसी समय हम लोगों ने केंद्र सरकार से कहा था कि इसको संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल दीजिए, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने 65 पर्सेंट आरक्षण पर रोक लगा दी है. हम लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं ताकि रोक हट जाए, लेकिन विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है. सिर्फ अपनी सियासत चमका रहा है. 

आज सदन में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 

बता दें कि बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में सरकार एंटी पेपर लीक बिल पेश करेगी. हालांकि ये बिल कल मंगलवार को ही सदन के पटल पर रखा जाना था, लेकिन विपक्ष के सदन से वाकआउट कर देने के कारण ये बिल पेश नहीं हो सका. अब उम्मीद है कि आज बुधवार को ये बिल जरूर पेश होगा. इसे राज्य सरकार की तरफ से बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2024 नाम दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः नवादा में अडानी के सीमेंट प्लांट की होगी स्थापना, सीएम नीतीश कुमार 29 जुलाई को करेंगे भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget