एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार में सांप्रदायिक हिंसा मामले में 45 लोग गिरफ्तार, ADG ने सासाराम और नालंदा में बताया स्थिति सामान्य

ADG Jitendra Singh Gangwar Statement: सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल के बाद पुलिस एक्शन में है. इसको लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी दी.

पटना: बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ शुक्रवार को हुई घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र सिंह गंगवार (Jitendra Singh Gangwar) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सासाराम और बिहार शरीफ में सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐहतियातन डेरा डाले हुए हैं और भारी संख्या में बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है.

नालंदा में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया

जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बिहार शरीफ में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है. हिंसा के सिलसिले में वहां से 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था है. इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

1472 स्थानों पर जुलूस समापन- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर 

आगे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि रामनवमी को लेकर बिहार के कई इलाकों में जुलूस निकाला गया. इसमें अभी तक 1472 स्थानों पर जुलूस समापन किया जा चुका है. शेष बचे स्थानों पर आज समापन कर लिया जाएगा. इसके साथ ही चैती नवरात्र को लेकर बिहार में 1312 प्रतिमाएं विसर्जन की जानी है. आज से शुरू हो जाएगी. इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है. बिहार प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

सासाराम और नालंदा सबसे ज्यादा प्रभावित

बता दें कि बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान कई जिलों में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया. इसमें सबसे ज्यादा उपद्रव सासाराम और नालंदा में हुआ है. सासाराम के सहजलाल पीर मोहल्ले में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई. इस दौरान जमकर बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई. वहीं, नालंदा के कई इलाकों में जुलूस के दौरान भारी उपद्रव देखने को मिला. दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना जमकर हुई. उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी. इसके अलावा दोनों ही जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. 

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द होने पर सम्राट चौधरी ने सौतेलापन का लगाया आरोप, CM नीतीश का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget