एक्सप्लोरर

VIDEO: 'ऊ मुसहर है', लालू ने किया पलटवार तो जीतन राम मांझी ने भी दिया रिएक्शन, कहा- 'पूरा खानदान...'

Bihar Politics: लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच बयानबाजी से बिहार की सियासत गरमा गई है. 'हम' के नेता का कहना है कि मांझी को केंद्र में मंत्री बनाया इसलिए लालू प्रसाद बौखलाहट में हैं.

Bihar Politics: बिहार के दो बड़े नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) जाति को लेकर आमने-सामने हो गए हैं. कुछ दिनों पहले एक्स (X) पर मांझी ने लालू यादव को लेकर लिखा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गड़ेरी हैं. इस पर लालू यादव से पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली जिस जिसके जवाब में पलटवार करते हुए बुधवार (25 सितंबर) को आरजेडी सुप्रीमो ने पूछ दिया कि ऊ मुसहर है?

लालू के इस बयान को एक बार फिर मांझी ने लपक लिया है. इस पूरे मामले पर एक बार फिर गुरुवार (26 सितंबर) को मांझी ने प्रतिक्रिया दी. एक्स (X) पर लालू यादव के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "लालू जी, हम मुसहर-भुईयां हैं, हमारे पिता मुसहर-भुईयां थे, हमारे दादा मुसहर-भुईयां थे, हमारे परदादा मुसहर-भुईयां थे, हमारा तो पूरा खानदान ही मुसहर-भुईयां है और हम तो गर्व से कहतें हैं कि हम मुसहर, भुईयां हैं."

मांझी ने गरेड़ी कहते हुए क्या लिखा था?

कुछ दिनों पहले एक्स पर मांझी ने लिखा था, "विपक्षी दलों के गुंडे हमारे घर, दरवाजों को तोड़ सकते पर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकते. घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल (गड़ेरी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकतें हैं पर हम नहीं. हम गर्व से कहतें हैं “हम मुसहर हैं”. लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गड़ेरी हैं."

आरजेडी और 'हम' के नेता हुए आमने-सामने

लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच बयानबाजी से बिहार की सियासत गरमा गई है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की संगत में रहकर मांझी भी अब उन्हीं की भाषा बोलने लगे हैं. सबको मालूम है कि 90 के दशक में लालू यादव सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर दलितों पिछड़ों की आवाज बने. उसी का नतीजा है कि आज जीतन राम मांझी केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बने बैठे हैं. लालू यादव की देन है कि आज बीजेपी में भी उनकी पूछ हो रही है. जीतन राम मांझी जाति प्रमाण पत्र न बांटें.

इस पूरे मामले पर 'हम' के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो अपनी तीन पीढ़ी की वंशावली लालू परिवार जारी करे. लालू प्रसाद की जाति को लेकर सबकुछ साफ हो जाएगा. बिहार में जमीन सर्वे के लिए वंशावली देने का काम चल रहा है. हकीकत ये है कि लालू प्रसाद दलित विरोधी मानसिकता के व्यक्ति हैं. उन्होंने दलितों को हमेशा पैरों से दबाकर रखा. पीएम मोदी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया इसलिए लालू प्रसाद बौखलाहट में हैं.

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना पर फिर बोले चिराग पासवान, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget