एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू विधायकों को लेकर अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा खुलासा, जानें शालिनी मिश्रा पर क्या कहा

Bihar Floor Test: जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने 10 फरवरी को अपने आवास पर भोज का आयोजन किया था. इस दौरान जदयू के कुछ विधायक शामिल नहीं हुए थे.

Bihar Politics News: बिहार में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को लेकर प्रदेश का सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. राज्य के सियासी गलियारों में नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार की अग्निपरीक्षा को लेकर हलचल काफी तेज है. सभी दलों के छोटे से लेकर बड़े नेता अपने-अपने विधायकों को एकजुट रहने की बात कह रहे हैं. इस बीच जेडीयू के विधायकों को लेकर भी अटकलबाजी हो रही है. वहीं, आरएलजेडी के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जेडीयू के कुछ विधायकों के गायब होने की बात को अफवाह बताया है.

दरअसल, जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार (10 फरवरी) को अपने आवास पर भोज का आयोजन किया था. इस दौरान शालिनी मिश्रा समेत जदयू के कुछ विधायक शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद से सियासी अटकलों का बाजार काफी गर्म है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू विधायकों पर क्या कहा?

RLJD नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के कुछ विधायकों को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही है, उसे अफवाह बताया है. साथ ही शालिनी मिश्रा को लेकर भी बड़ी बात कही है. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया x (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- ''आश्चर्य है! कैसे अफवाह और भ्रम फैलाये जाते हैं! सुर्ख़ियों में है खबर - जदयू विधायक गायब/मोबाइल बन्द! अरे भाई, खबरों में घसीटे जा रहे विधायकों में से एक श्रीमती शालिनी मिश्रा जी अभी मेरे साथ दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में बैठी हैं. आखिर निजी व्यस्तता भी होती है सबकी''.

फ्लोर टेस्ट पर टिकी सबकी नजरें

आरएलजेडी नेता उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूदा वक्त में एनडीए का हिस्सा हैं. बिहार में नये स्वरूप में एनडीए की सरकार के आने के बाद 9 फरवरी को उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी. बहरहाल बिहार में सभी की नजरें सोमवार यानी 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी है. आरजेडी नेताओं के खेल अभी बाकी है के दावे से सत्ता पक्ष के पार्टियों में खलबली मची हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा फैसला, राज्यपाल ने अपने कानूनी सलाहकार बदले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget