एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 12 फरवरी को क्या नीतीश की बचेगी कुर्सी? हॉर्स ट्रेडिंग की भी अटकलें तेज- पटना और गया से लेकर हैदराबाद तक चर्चा

Bihar Politics News: बिहार में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को लेकर सियासी हलचल और हॉर्स ट्रेडिंग की अटकलों के बीच सभी दल अपने विधायकों को एकजुट करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं.

Bihar Politics Floor Test News: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है. 12 फरवरी को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में लगी है. सियासी गलियारों में विधायकों की खरीद फरोख्त यानी हॉर्स ट्रेडिंग की भी अटकलें हैं. आरजेडी के नेता लगातार सियासी खेला होने का दावा करते नजर आ रहे हैं. वहीं, विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफा देने से मना कर प्रदेश की राजनीति को और सस्पेंस में डाल दिया है.

मौजूदा वक्त में बिहार की सियासत में हर दल अपने विधायकों को एकजुट करने की पूरी कोशिशें भले ही कर रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि अंदर ही अंदर वो अपने विधायकों को संदेह की नजर से भी देख रहे हैं. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का 'खेला तो होगा' वाला बयान विरोधियों के मन में बैठा है. पटना से लेकर गया और तेलंगाना तक की चर्चा की जा रही है.

हॉर्स ट्रेडिंग की भी अटकलें!

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को है लेकिन उससे पहले 10 और 11 फरवरी का दिन-रात काफी भारी है. जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने ये कह कर सभी को हैरान कर दिया है कि उनकी पार्टी के विधायकों के पास फोन आ रहे हैं. विधायकों को प्रोलभन देने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस ने भी आरोप लगाया था कि उसके विधायकों को भी प्रलोभन दिए जा रहे हैं. फिलहाल हॉर्स ट्रेडिंग की अफवाहों में कितना दम है, ये 12 फरवरी को सीएम नीतीश की एनडीए गठबंधन सरकार के बहुमत परीक्षण से साफ हो जाएगा. 

पटना-गया और हैदराबाद तक चर्चा में क्यों?

बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी हलचल के बीच सभी दल अपने विधायकों को एकजुट करने में पसीना बहा रहे हैं. कांग्रेस को डर है बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ सकती है लिहाजा पार्टी ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया है. वहीं, लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने अपने विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के पूर्व सीएम तेजस्वी यादव ने आज यानी शनिवार (10 फरवरी) शाम को राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है. सभी विधायकों को पटना ही रहने के लिए कहा गया है. उधर, बीजेपी विधायकों को गया में जुटाया गया है.

अवध बिहारी चौधरी ने सियासी पारा और बढ़ाया

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के तेवर कड़े हैं. उन्होंने साफ तौर से कह दिया है कि वो इस्ताफी नहीं देंगे, जिसके बाद नीतीश सरकार की बौखलाहट और बढ़ी हुई दिखती है. अवध बिहारी चौधरी पहले विधानसभा के स्पीकर होंगे जो अपने ऊपर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे. 

क्रॉस वोटिंग की भी संभावना

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान कई विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. हालांकि, नीतीश कुमार की एनडीए सरकार लगातार दावा कर रही है कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है और उनकी सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है.

बिहार में किस दल के पास कितने विधायक?

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. विधानसभा में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के पास सबसे अधिक 79 विधायक हैं. बीजेपी के पास 78 विधायक जबकि जेडीयू के पास कुल 45 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 19 तो लेफ्ट के पास 16 विधायकों का आंकड़ा है. इसके साथ ही पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के पास 4 एमएलए हैं. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक हैं, जो नीतीश सरकार के साथ हैं.

बिहार में फिलहाल सत्ता पक्ष के पास कुल मिलाकर 128 विधायक हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन के पास कुल 114 विधायक हो रहे हैं. वहीं, बिहार में बहुमत जुटाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में जोड़तोड़ शुरू, इस पार्टी का फायदा होना तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget