एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मीसा भारती RJD की कमान संभालेंगी? जीतन राम मांझी की पार्टी का दावा, दो गुटों में बंटा राजद

आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक और राजद नेता सुनील सिंह के एक ट्वीट के बाद दानिश रिजवान ने बयान दिया है. कहा कि जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सुनील सिंह की कोई हैसियत नहीं है.

पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. इसके पहले सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. जीतन राम मांझी की पार्टी ने दावा किया है कि आने वाले समय में मीसा भारती आने वाले समय में आरजेडी की कमान संभालेंगी. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीते बुधवार को यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो पढ़ी लिखी महिला हैं हम उनका स्वागत करते हैं.  

दरअसल, दानिश रिजवान ने यह बयान आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक और राजद नेता सुनील सिंह के एक ट्वीट के बाद दिया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक का कोई महत्व नहीं है. ये बस एक कोरम है. बिहार में एक कहावत है- "पांच आदमी के टोला जे कहेला उहे होला." आरजेडी में लालू यादव के टोले का चल रहा है. परिवार के उनके जो पांच लोग हैं उनकी चल रही है. तेजस्वी यादव को भी पता है कि पार्लियामेंट्री बोर्ड में ये लोग क्या कर लेंगे? निर्णय तो लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी को लेना है.

यह भी पढ़ें- सोनू ने सोनू की सुन ली... नालंदा के इस 11 साल के बच्चे का पटना के स्कूल में सोनू सूद ने की व्यवस्था, पढ़ें क्या कहा

'पार्लियामेंट्री बोर्ड का कोई वजूद नहीं'

दानिश ने कहा कि जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सुनील सिंह ये लोग हैं क्या? आरजेडी में इनकी कोई हैसियत नहीं है. हर बोर्ड का पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करता है, लेकिन जब इससे भी कोई ऊपर नेता है तो इसका मतलब है कि सिर्फ और सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बोर्ड बनाया गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ये साबित कर दिया कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का कोई वजूद नहीं है. उनको पता है कि जो वो घर में सुनाएंगे वही होगा.

'दो गुटों में बंटा आरजेडी'

उन्होंने कहा कि आरजेडी में जगदानंद सिंह का कद जितना बढ़ गया है कि राबड़ी देवी गईं कार्यालय में तो वो रिसीव करने के लिए नहीं आए. मीटिंग चल रही है और वहां से उठकर चले आए. इसका मतलब साफ है कि आरजेडी दो गुटों में बंट गया है. एक गुट नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो दूसरा गुट है राबड़ी देवी का है. आरजेडी में जो टूट है वो स्पष्ट हो गया है.

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के एक ट्वीट का हवाला देते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि आने वाले समय में मीसा भारती प्रदेश अध्यक्ष तो बनेंगी नहीं. ऐसे में चीजें स्पष्ट हैं कि क्या होना है. एक सवाल पर कि क्या मीसा भारती आरजेडी का कमान संभालेंगी इसका जवाब देते हुए दानिश रिजवान ने कहा- "एकदम... कम से कम एक पढ़े-लिखे विपक्ष से तो सामना होगा. डॉक्टर हैं वो, बिहार की सूझबूझ है. तेजस्वी यादव घूम-घूम कर कहते हैं कि पिता जी ने गलती की माफ कर दीजिए. मीसा भारती कम से कम माफी तो नहीं मागेंगी. वो पढ़ी लिखी महिला हैं हम उनका स्वागत करते हैं."  

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: चुनाव से पहले JDU-RJD में तकरार! उपेंद्र कुशवाहा की बात पर जगदानंद बोले- दुश्मन ऐसा ही होना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget