एक्सप्लोरर

Bihar Robbery Case: पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड के आरोपियों का बना था फर्जी अधार कार्ड, STF ने चार और लोगों को पकड़ा

Bihar STF: तनिष्क शोरूम लूटकांड में संलिप्त अपराधियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने और बनवाने वाले 2 अपराधियों समेत चार लोगों को बिहार STF ने गिरफ्तार किया है. पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है.

Bihar STF Arrested Four Accused: पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थानांतर्गत तनिष्क शोरूम में हुई लूट के षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है. पहले इस लूटकांड में संलिप्त 4 अपराधियों को 2 देसी कट्टा, 3 कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोबाइल के जले हुए अवशेष और 3 बाइक और अन्य 4 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था. अब इसी मामले में गुरुवार (1 जुलाई) को लूटकांड में संलिप्त चार अन्य अपराधी मो. सनिउल शेख व कुंदन कुमार और फर्जी अधार कार्ड बनाने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है. 

सीसीटीवी फुटेज के आधर पर दो लोग गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में पाया गया कि एक अपराधी लूटकांड में संलिप्त अपराधियों को रास्ता दिखा रहा है, जिसकी पहचान मो. सनिउल शेख के रूप में कर उसे पश्चिम बंगाल की मालदा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई हीरे की अंगूठी एवं अन्य सामान बरामद किया गया. कुंदन कुमार अपराधियों को आर्थिक मदद पहुंचाता था. दोनों आरोपी की पहचान  मो. सनिउल शेख, पिता- स्व. इतमाम शेख, थाना कलिया चक, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल), कुंदन कुमार, पिता- स्व. राम चन्द्र चौधरी, थाना- बिदुपुर, जिला- वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है.

इनके पास से तनिष्क शोरूम से लूटी गई मार्का लगा एक प्लेटिनम गोल्ड हीरा जड़ित अंगूठी घटना में प्रयुक्त 1 बाइक एवं 1 अन्य मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त काले रंग का 2 हेलमेट, घटना के समय अपराधी के पहना हुआ खून लगा कपड़ा, मास्क, 2 मोबाइल बरामद हुए हैं. वहीं इस मामले में संलिप्त अपराधियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने और बनवाने वाले दो अपराधी की भी गिरफ्तारी हुई है. बिहार STF ने लूटकांड में संलिप्त अपराधियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले नवनीत उर्फ फागो सिंह को पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना एवं बनाने वाले आयुष कुमार को पटना जिले के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

पटना के शास्त्रीनगर में बनता था फर्जी आधार कार्ड 

अपराधी नवनीत उर्फ फागो सिंह सोना लूट गिरोह के सदस्यों एवं अन्य अपराधियों का फर्जी आधार कार्ड बनवाने का काम करता था. साथ ही गिरोह के सदस्यों को शरण देने के साथ-साथ जेल में बंद गिरोह के सदस्यों को आवश्यक सामान मुहैया कराता था. इसके अलावा जेल में बंद सोना लूट गिरोह के अपराधियों तक सूचना भी पहुंचाता था. वहीं अपराधी आयुष कुमार पटना जिले के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में लगन स्टूडियो दुकान की आड़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने का कारोबार करता था. उक्त अपराधी की दुकान से कई फर्जी आधार कार्ड मिले हैं, जो अन्य अपराधियों को दिया जाना था. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: नवादा में नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, चार साल बाद मिला पीड़िता को न्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget