एक्सप्लोरर

नीतीश 'कंट्रोल' तो अब RJD 'अनकंट्रोल'! BJP को घेरने के चक्कर में क्या-क्या बोल गई ये पार्टी?

BIhar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने अपने बयान के बाद माफी मांग ली है. अब आरजेडी ने मणिपुर हिंसा और अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता महिला पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिस तरीके के शब्दों का इस्तेमाल किया उससे सियासी बवाल मच गया है. हालांकि समय रहते सीएम नीतीश कुमार ने अगले ही दिन माफी मांग ली. ना सिर्फ मीडिया के सामने बल्कि उन्होंने सदन में भी साफ तौर पर कहा कि वो शर्मिंदा हैं. उन्होंने अपने बयान पर दुख प्रकट करते हुए दोबारा माफी मांग ली. यह कहते हुए एक तरफ जहां नीतीश कुमार मामले को 'कंट्रोल' करते दिखे तो उधर बीजेपी को घेरने के चक्कर में अब लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी 'अनकंट्रोल' हो गई है.

आरजेडी ने मणिपुर और महिला पहलवानों के प्रदर्शन की दिलाई याद

नीतीश कुमार के बचाव में बुधवार (08 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से आरजेडी ने बीजेपी को घेरने के लिए पोस्ट किया. इसमें आरजेडी ने मणिपुर की घटना का जिक्र किया है. इसके अलावा कुछ महीने पहले ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता महिला पहलवानों ने प्रदर्शन किया था. पोस्ट में इसका भी जिक्र किया गया है और बीजेपी का नाम लेते हुए आरजेडी ने कई ऐसी बातें कही हैं जिसको हम लिख भी नहीं सकते.

आरजेडी के पोस्ट पर अब राजनीति शुरू, बीजेपी ने किया पलटवार

आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट कर फिर से मामले को तूल दे दिया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में जिस तरह से महिलाओं को अपमान करने का काम किया, सदन की गरिमा को धूमिल किया, यह साफ प्रतीत हो रहा है कि आरजेडी के संगत का असर है. आज भी राष्ट्रीय जनता दल के एक्स हैंडल से जो लिखा गया है और महिलाओं के बारे में जो लिखा गया है इससे साफ पता चलता है कि आरजेडी के नेताओं की नजर में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है. महिलाओं को यह लोग भोग विलास की वस्तु समझते हैं, इसी कारण से यह लोग इस तरह का बयान दे रहे हैं.

उधर, आरजेडी अपने स्टैंड पर कायम है. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि हम हमारी पार्टी ने जो पोस्ट करके लिखा है उस बात पर हमलोग कायम हैं. एक्स पर वही लिखा गया है जो नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया था. कहा था कोई इस बयान का गलत मतलब निकालता है तो गलत बात है. जब भी सेक्स एजुकेशन की बात की जाती है तो लोग शर्माते हैं, झिझकते हैं, जिससे बचना चाहिए. तेजस्वी के बयान पर भी बीजेपी ने विरोध जताया है. सीएम के इस्तीफे की मांग कर रही है. बुधवार को तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी के विधायक हंगामा करने लगे. नीतीश के इस्तीफे की मांग करने लगे. इसके बाद सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Remarks: नीतीश कुमार के बयान पर बहुत कुछ सुना गए नित्यानंद राय, CM को दे दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
निशांत नहीं… नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? RJD बोली- BJP अपने प्लान में सफल, पप्पू यादव भी भड़के
निशांत नहीं… नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? RJD बोली- BJP अपने प्लान में सफल, पप्पू यादव भी भड़के
Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
Embed widget