एक्सप्लोरर

Pashupati Paras: 'वह अपनी पार्टी चला रहे हैं', पशुपति पारस के NDA छोड़ते ही और बढ़ी चाचा भतीजे के बीच खाई

पशुपति पारस ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दैरान एनडीए से अपनी पार्टी के अलग होने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि नया बिहार बनाएंगे और सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे.

Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने एनडीए से नाता तोड़ दिया है और अब महागठबंधन में जाने की तैयारी कर रहे हैं. एनडीए छोड़ने के बाद वो लगातार एनडीए नेताओं पर निशाना साध रहे हैं. चिराग पासवान से तो पहले ही से नारजगी जग जाहिर है. इन दिनों चाचा भतीजे में परिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इसे लेकर उन्होंने रविवार को अपने भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हमला बोला है. 

चिराग पासवान पर चाचा पारस ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा "मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं पारिवारिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा. वह अपनी पार्टी चला रहे हैं, और मैं अपनी पार्टी चला रहा हूं. लेकिन सच्चाई छुप नहीं सकती, बनावट के उसूलों से और खुशबू आ नहीं सकती कभी कागज के फूलों से." इस बयान से ये साफ है कि चाचा भतीजे की बीच की खाई और बढ़ती ही जा रही है. 

वही जब उनसे पूछा गया कि एनडीए से अलग होने से एनडीए को नुकसान होगा, तो उन्होंने कहा, "एनडीए को फायदा होगा या नुकसान, यह एनडीए के बड़े नेता ही जानते हैं. इसलिए मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है, मैंने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया है और भविष्य में क्या होगा, इससे फायदा होगा या नुकसान, यह तो भविष्य ही बताएगा.

'सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे'

बता दें कि पशुपति पारस ने हाल ही में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम के दैरान एनडीए से अपनी पार्टी के अलग होने की घोषणा की थी. उसके बाद उन्होंने कहा कि नया बिहार बनाएंगे और सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे और जो भी गठबंधन हमें उचित सम्मान देगा, उसमें शामिल होंगे. उनका कहना है कि पार्टी एक बड़े जनांदोलन की तैयारी कर रही है और वो हम पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: हिंसा भड़काने पर... क्या कहता है कुरान? मुर्शिदाबाद मामले पर बोले बिहार के राज्यपाल- मिलेगी सजा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget