एक्सप्लोरर

Pashupati Paras: 'हमलोग एनडीए के वफादार हैं, मरते दम तक रहेंगे', बोले पशुपति पारस अन्याय हुआ तो...

Bihar Politics: आरएलजेपी नेता पशुपति कुमार पारस ने साफ कर दिया है कि हमारी पार्टी को भले ही न्याय नहीं मिला, फिर भी हम हमेशा एनडीए के साथ ही रहेंगे. बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी 40 सीटें जीत रही है. 

Pashupati Paras Press Conference: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने पटना में मंगलवार (28 मई) को मीडिया को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए के वफादार हैं और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. साथ ही दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी 40 सीटें जीत रही है. 

पशुपति कुमार पारस ने किया ये दावा

आरएलजेपी नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 'हम एनडीए गठबंधन के सहयोगी थे, आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे. नरेंद्र मोदी हमेशा हमारे नेता थे और भविष्य में भी रहेंगे. हम 48 साल से बिहार में राजनीति कर रहे हैं. ये सही है कि हमारी पार्टी को न्याय नहीं मिला फिर भी हम करते हैं कि हम एनडीए के साथ ही रहेंगे. पीएम मोदी की देश में लहर चल रही है. 10 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने सबके हित में काम किया है. देश नहीं विश्व में लोग जानते हैं. तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. 

उन्होंने ये भी कहा कि हमलोग संगठन से जुड़े लोग हैं राजनीति करने वाला साधू का जमात तो नहीं होगा. लेकिन राजनीति उसूल से की जाती है. देश के हित में हम एनडीए के साथ हैं. हमें एक भी सीट नहीं मिली, पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन जब 6 तारीख को हम लोग को पार्टी मीटिंग में बुलाया गया तो गया तो 36 जिला अध्यक्षों के साथ गए और जिसकी तरफ आपका इशारा है, उसे पांच सीट मिली लेकिन उसके 22 लोग भाग गए. उन्होंने ये भी साफ किया कि पार्टी के साथ मेरी कोई डील नहीं हुई है. 

लोकसभा चुनाव में नहीं मिली थी एक भी सीट 
आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले समय सीट बंटवारे में बीजेपी ने पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी थी. उनके पांच सांसद होते हुए भी उन्हें नजरअंदाज किया गया. इससे नाराज होकर पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके साथ अन्याय होने की बात कही थी. इसके बावजूद वो आज भी एनडीए के हिस्सा हैं, गठबंधन की मीटिंग में शामिल होते हैं. एनडीए और नरेंद्र मोदी के पक्ष में खड़े हैं. उनका कहना है कि ये सब वो देश हित के लिए कर रहे हैं. राजनीति उसूल से होती है, भले ही उनके साथ अन्याय हुआ लेकिन वो बीजेपी के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'मेरे ऊपर एक भी खरोच आई तो...', रोहिणी आचार्य ने BJP को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget