एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आएंगे? निशांत को लेकर जेडीयू मंत्री ने कह दी बड़ी बात

Shravan Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य की राजनीति सीएम नीतीश के बेटे को लेकर गरमा गई है. हालांकि सीएम ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है.

Minister Shravan Kumar: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने सोमवार को बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं, तो राज्य की तरक्की और विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा करते हैं. वहीं उन्होंने सीएम नीतीश के बेटे के राजनीति में आने पर भी अपनी बेबाक राय रखी. 

निशांत कुमार के बारे में श्रवण कुमार ने क्या कहा?

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में आना पूरी तरह से नीतीश कुमार के फैसले पर निर्भर करता है. उनकी सहमति के बिना यह संभव नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निशांत को बिहार के राजनीतिक माहौल की गहरी जानकारी और समझ है. उन्होंने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नेता विपक्ष को राज्य के विकास के बारे में जानकारी नहीं है और वे सिर्फ बयानबाजी करते रहते हैं. 

श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर भी तंज कसा कि विपक्षी के नेता सिर्फ आलोचना करने के बजाय बिहार की तरक्की पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इन कदमों का विरोध करने वाले नेताओं को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. श्रवण कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और इस बार कम से कम 225 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाएगा. 

बेटे के राजनीति में आने की बात पर सीएम नीतीश चुप

हालांकि, नीतीश कुमार ने अभी तक अपने बेटे पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. जेडीयू के कुछ नेता निशांत के राजनीति में आने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक निशांत ने खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा है. आपको बता दें कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर न केवल जेडीयू बल्कि विपक्षी राजनीतिक दल भी नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने पर नजर बनाए हुए हैं. जेडीयू नेताओं ने तो निशांत की मांग को लेकर पोस्टर तक लगा दिए हैं. 

ये भी पढे़ंः Mahashivratri 2025: ड्रोन से होगी निगरानी, उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन की है व्यवस्था, महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएन कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएन कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget