एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर के एक और इंजीनियर की बेंगलुरु में मौत, 16वीं मंजिल से गिरा नीचे, हत्या की आशंका

Engineer Died: मृतक के चाचा उमेश कुमार राय का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि उसे कंपनी वालों ने हिसाब-किताब करने के लिए बुलाया था.

Samastipur Engineer Died In Bengaluru: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर माधुरी चौक निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी दिनेश राय के इंजीनियर पुत्र रवि कुमार की मौत बेंगलुरु में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में हो गई. उनकी मौत 16वीं मंजिल से नीचे गिरने से हुई है. 34 वर्षीय रवि कुमार बीते दो साल से बेंगलुरु में ऐलहनका इलाके में आरएमजेड गैलरिया अपार्टमेंट में रह रहे थे और एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. वह ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में काम कर रहे थे.

शव देख घर माहौल हुआ गमगीन

सोमवार की दोपहर रवि का शव जैसे ही समस्तीपुर पहुंचा घर माहौल गमगीन हो गया. वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गई. शव आने की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में उसे जानने व पहचानने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इंजिनियर रवि की शादी पिछले साल ही हुई थी और उनकी पत्नी समस्तीपुर में ही रहती है.

घटना को लेकर परिजनों ने कहा कि उन्हें बेंगलुरू के लोगों ने बताया कि शनिवार को उसने 16वीं मंजिल से छलांग लगाई थी. जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं मृतक के चाचा उमेश कुमार राय का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि उसे कंपनी वालों ने हिसाब-किताब करने के लिए बुलाया था. इस बीच उसके 16वीं मंजिल से नीचे कूद जाने की सूचना दी गई. जबकी रवि आत्महत्या कर ही नहीं सकता. उन्होंने कहा है की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. 

घर वालों को है हत्या का शक

घर पर मौजूद परिजन का कहना है कि अगर रवि ने आत्महत्या की होती तो वह कोई सुसाइड नोट छोड़ा होता, लेकिन उसके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं उसके पार्टनर भी गायब थे. उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट में तीन और लोग भी रहते थे. जो इस घटना के बाद से फरार हैं. उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. 

उन्होंने शक जाहिर किया है कि रवि की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है. वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर परिजनों ने बिहार सरकार और कर्नाटक सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. इसके अलावे परिजनों ने बेंगलुरु में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी आवेदन दिया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी...', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर नकल करने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget