एक्सप्लोरर

बिहार: निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु का स्पैन धराशायी, मैनेजर ने कहा- 'गिरा नहीं... गिराया गया'

Bakhtiyarpur Tajpur Bridge Span Collapsed: घटना पटोरी के नंदनी लगुनियां रेलवे स्टेशन की है. दो पिलर के बीच स्लैब लगाने का काम चल रहा है. अब लोग इस पुल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 

Samastipur News: समस्तीपुर में बीते रविवार (22 सितंबर) की रात निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्पैन टूटकर धराशायी हो गया. घटना पटोरी के नंदनी लगुनियां रेलवे स्टेशन की है. दो पिलर के बीच स्लैब लगाने का काम चल रहा है. इसी बीच यह घटना हुई है. हालांकि मैनेजर का दावा है कि यह स्पैन गिरा नहीं बल्कि गिराया गया है.

रात में लापरवाही छुपाने की कोशिश?

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पुल का स्पैन जैसे ही गिरा तो इसके निर्माण में जुटे नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. वहां पर मौजूद अधिकारी अपने कर्मियों की मदद से रात में ही लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गए. कंपनी के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से धराशायी स्पैन के मलबे को मिट्टी के अंदर दबा दिया.

'स्लैब में गड़बड़ी के कारण गिराया गया'

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जोसेफ का कहना है कि उक्त स्लैब में गड़बड़ी आ गई थी, जिसके कारण ही उसे गिराया गया है. स्लैब अपने से टूटकर नहीं गिरा है. बताते चलें कि शाहपुर पटोरी एवं मोहिउद्दीननगर के बीच नंदिनी लगुनियां रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के ऊपर इस महासेतु के संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है. कुछ माह पूर्व ही इनके पिलर पर स्पैन चढ़ाए गए थे. रविवार की शाम रेल लाइन के उत्तरी हिस्से में दो पिलर पर अवस्थित यह स्पैन गिरकर धराशायी हो गया. अब लोग इस पुल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 

60 फीसद तक पूरा हो गया पुल का काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी. लगभग 45 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ एवं 5.575 किलोमीटर लंबे नदी पुल के निर्माण में कुल 1603 करोड़ रुपये खर्च बोने हैं. अब तक पुल का लगभग 60 फीसद काम ही पूरा हो पाया है. लगभग 1000 करोड रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे रुका नहीं... 'चुनिंदा' लोगों के लिए है 3 महीने का वक्त, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी पर दौड़ रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस
बिहार: पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी पर दौड़ रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस
बिहार: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, रात को प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लाठी-डंडों से की हत्या
बिहार: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, रात को प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लाठी-डंडों से की हत्या
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वोटिंग के दौरान चली गोली, मौके पर पुलिस तैनात
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वोटिंग के दौरान चली गोली, मौके पर पुलिस तैनात
Patna News: पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद
पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत ने Trump को कैसे हैंडल किया ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों ।

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget