एक्सप्लोरर

बिहार: स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा 6 साल का बच्चा, तीसरी कक्षा के छात्र को मार दी गोली

Supaul News: घटना त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल की है. घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है.

Supaul Firing in School: बिहार के सुपौल में बुधवार (31 जुलाई) की सुबह तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को दूसरे लड़के ने गोली मार दी. घटना त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल की है. जिस छात्र को गोली लगी है उसका नाम मो. आसिफ है. उसकी उम्र 10 से 12 साल के आसपास होगी. गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी जो आर-पार हो गई है. हालांकि गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

मो. आसिफ को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया है. यहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

बच्चे के पास कैसे पहुंचा हथियार इसकी जांच कर रही पुलिस

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है जिस बच्चे ने गोली मारी है उसके पास हथियार कहां से पहुंचा? इसकी पुलिस जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि जिस छात्र ने गोली मारी है वह भी इसी स्कूल का बच्चा है. उसकी उम्र 6-7 साल के आसपास होगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस छात्र ने गोली चलाई है उसका पिता पहले इस स्कूल में गार्ड का काम करता था. गोली चलाने वाला छात्र नर्सरी में पढ़ता है.

आरोपित छात्र को लेकर उसका पिता स्कूल से हो गया फरार

इस मामले में घायल छात्र के परिजन (मामा) ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने सूचना दी कि आपके बच्चे मो. आसिफ को गोली लगी है. अस्पताल आइए. आरोपित छात्र के पिता को सूचना दी गई तो वह भी स्कूल पहुंचे. आनन-फानन में प्रिंसिपल के टेबल से बंदूक लेकर अपने बेटे के साथ स्कूल की दीवार फांदकर वह फरार हो गए. उन्होंने अपनी बाइक स्कूल में ही छोड़ दी. घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया था.

यह भी पढ़ें- Watch: 'थोड़ा बढ़ा के दीजिए...', छपरा की घूसखोर सीओ! 500 रुपये के नोट का बंडल लेते वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बिहार से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, पवन सिंह को बड़ा झटका
उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बिहार से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, पवन सिंह को बड़ा झटका
तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई…! पवन सिंह को BJP बिहार से नहीं भेजेगी राज्यसभा, आगे कौन सा रास्ता?
तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई…! पवन सिंह को BJP बिहार से नहीं भेजेगी राज्यसभा, आगे कौन सा रास्ता?
बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार
बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार
पिता सांसद से मंत्री तक रहे, खुद एक बार के MLA, कौन हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी शिवेश राम?
पिता सांसद से मंत्री तक रहे, खुद एक बार के MLA, कौन हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी शिवेश राम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget