एक्सप्लोरर

Supaul Crime : सुपौल में दो भाइयों की लड़ाई में तीसरे युवक की गई जान, जमीन विवाद में मारी गोली

Crime In Supaul: सुपौल में एक बार फिर जमीन विवाद में एक शख्स की जान चली गई. दो भाइयों में काफी दिनों से जमीन को लेकर झगड़ा था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Supaul Firing In Land Dispute: सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत में जमीन विवाद के चलते मंगलवार (23 जुलाई) की रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि वार्ड-09 में जमीन विवाद के दौरान 35 वर्षीय रामकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि 45 वर्षीय प्रमोद यादव को भी गोली लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आशिष कुमार ने रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रमोद यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. प्रमोद यादव को बाजु में गोली लगी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. 

पुलिस के मुताबिक विनोद यादव और उनके छोटे भाई प्रमोद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. प्रमोद के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले पंचायत में दोनों भाइयों के बीच सुलह कराई गई थी और प्रमोद उक्त जमीन पर घर बना रहे थे. घर बनाने के दौरान ही यह घटना घटी, जिसमें रामकुमार यादव, जो कि प्रमोद यादव के साले बताए जा रहे हैं, की मौत हो गई. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. 

घटना में भाई के साले की गई जान

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. बताया जाता है कि विवाद शुरू होने पर प्रमोद यादव के साले रामकुमार यादव बीच बचाव करने पहुंचे थे. इसी दौरान फायरिंग में उन्हें गोली मार दी गई. घटना के बाद काफी अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने रामकुमार यादव को बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः  Bihar Crime: सिगरेट उधार नहीं देने पर दुकानदार की पिस्टल के बट से की पिटाई, पति को बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget