एक्सप्लोरर

IPL 2025: सुपौल के युवा क्रिकेटर मोहम्मद इजहार का IPL चेन्नई सुपर किंग्स में चयन, जिले में खुशी की लहर

तेज गेंदबाज मो. इजहार अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके इस चयन को पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है. 

Cricketer Mohammad Izhar: सुपौल जिले के वीरपुर निवासी युवा क्रिकेटर मोहम्मद इजहार ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट बॉलर के रूप में हुआ है. यह खबर मिलते ही उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई.

अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी

प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके इस चयन को पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है. सुपौल जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने कहा, "इजहार का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. हमें उम्मीद है कि यह उनकी क्रिकेट यात्रा की सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे."

वहीं, एसोसिएशन के सचिव नवीन गुप्ता ने कहा, "सुपौल जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है. इजहार एक अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं, जो हमेशा अपने खेल को निखारने में जुटे रहते हैं."

मोहम्मद इजहार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और जिला क्रिकेट संघ को दिया. उन्होंने कहा, "यह मेरे सपनों की शुरुआत है. आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित लीग में सीखने और खुद को साबित करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है."

गौरतलब है कि इससे पहले सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के गनौरा गांव निवासी मयंक यादव ने भी आईपीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए 2024 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ तीन विकेट चटकाए थे. इस मैच में मयंक ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.

इजहार के लेकर जिले में जश्न का माहौल 

मयंक और इजहार दोनों तेज गेंदबाज हैं और यह जिला क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि सुपौल की मिट्टी से निकलकर युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. मो. इजहार की इस उपलब्धि से जिले में जश्न का माहौल है. स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. अब पूरा जिला उनकी आगे की सफलता की प्रार्थना कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही वह आईपीएल में मुख्य खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'तेजस्वी यादव की दिमागी स्थिति खराब', RJD के सीएम नीतीश के भांग पीने वाले बयान पर भड़के रत्नेश सदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
Watch: पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर बच्चे को किस किया, भारत की जीत पर क्या कहा?
पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर बच्चे को किस किया, भारत की जीत पर क्या कहा?
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget