एक्सप्लोरर

बिहार: जेडीयू से डैमेज कंट्रोल में जुटे सुशील मोदी, नीतीश के लिए कही ये बातें

सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने मन से CM नहीं बने बल्कि BJP और गठबंधन के बाकि दलों के आग्रह के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी.

पटना: जदयू के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर पीठ में छूरा भोंककर जख्म देने का आरोप लगाया था. नीतीश के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे तभी बीजेपी ने इन बढ़ती दरारों को पाटने के लिए नीतीश के पुराने गहरे मित्र और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आगे कर दिया, और सुशील मोदी जुट गए डैमेज कंट्रोल में.

नीतीश के साथ एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके सुशील मोदी वैसे भी नीतीश के गुणगान के लिए मशहूर रहे हैं. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर नीतीश के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश शुरु कर दी है. मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने मन से CM नहीं बने बल्कि BJP और गठबंधन के बाकि दलों के आग्रह के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पहले पूण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि JDU के लोगों ने कहा है कि अरुणाचल में जो हुआ उसका असर बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा. सुशील मोदी ने दावा किया कि जदयू ने कहा है कि बिहार के अंदर भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है. पूरे पांच साल नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार काम करेगी.

नीतीश के प्रेशर में सीएम बनाए जाने की बात पर बचाव करते हुए सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश को हम लोगों ने अपना सीएम चुना है. चुनाव में वह सीएम का चेहरा थे और उनके नेतृत्व में हम पूरे पांच साल तक सरकार चलाएंगे. सुशील मोदी ने कहा कि कभी कभी छोटी छोटी बातों पर मतभेद हो जाते हैं, लेकिन जदयू और भाजपा के बीच बिहार में तालमेल इतना बेहतर है कि इन मतभेद को दूर कर लिया जाएगा. बिहार में सरकार पर अरुणाचल का कोई असर नहीं पड़ेगा.

सुशील मोदी ने आरसीपी को दी बधाई कहा नेतृत्व में बेहतर होगा काम

सुशील मोदी ने जेडीयू के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वह सक्षम व्यक्ति हैं. उनसे हमारे अच्छे संबंध हैं. उम्मीद है कि उनके साथ सरकार को आगे लेकर जाने में बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget