एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विभाग करने जा रहा बड़ा ऐलान

Bihar Teacher Transfer News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि ट्रांसफर नीति को कैबिनेट से मंजूरी की जरूरत नहीं है. यह विभागीय स्तर पर ही पूरा हो जाएगा.

Bihar Teacher Transfer-Posting: राज्य के शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर नीति बन गई है और शिक्षा विभाग बड़े ऐलान की तैयारी में जुट गया है. कई शिक्षकों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मांग उठाई थी. अब विभाग उन्हें खुशखबरी देने जा रहा है. अब बहुत जल्द उन शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग की सुविधा मिल सकती है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार (25 सितंबर) को जेडीयू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में इस पर पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला बिल्कुल अंतिम चरण में है. अगले दो-तीन दिन में हम लोग इसे पूरा कर लेंगे. 30 सितंबर से पहले ट्रांसफर नीति लागू हो जाएगी.

'ट्रांसफर नीति को कैबिनेट से मंजूरी की जरूरत नहीं'

सुनील कुमार ने कहा कि सदन में ही हम लोगों ने कहा था और मीडिया के माध्यम से भी कहा गया था कि यथासंभव हम लोग शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में उदारता रखेंगे. जो महिलाएं हैं, या जो बीमार हैं, रोगों से ग्रसित हैं या ऐसी महिलाएं जो सिंगल हैं उन लोगों का विशेष ध्यान हम लोग रखेंगे. कोशिश करेंगे कि जो आवेदन आए हैं उन पर हम लोग विचार करें. शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रांसफर नीति को कैबिनेट से मंजूरी की जरूरत नहीं है. यह विभागीय स्तर पर ही पूरा हो जाएगा.

शिक्षा मंत्री बोले- लाखों की संख्या में आया है आवेदन

शिक्षा मंत्री ने कहा, "पहले भी हमने कहा है कि जो भी नीति बनती है उसमें उदारता हो, जो लोग रिटायरमेंट के नजदीक हैं उनका भी हम लोग ख्याल रखेंगे. ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए जो आवेदन आया है उसकी संख्या लाखों में है तो हर व्यक्ति को करना संभव नहीं होगा, लेकिन हमने जो उदारता वाला शब्द रखा है उसमें वैसे लोगों पर विशेष ध्यान देंगे और उससे अधिसंख्य लोग संतुष्ट होंगे."

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले लाभार्थियों के लिए राहत भरा संदेश दिया है. सुनील कुमार ने कहा कि अनुकंपा पर नौकरी पाने वालों के लिए भी 6000 से ज्यादा पोस्ट की अनुमति कैबिनेट से मिल गई है. अनुकंपा में  पोस्ट क्या रहेगा इस पर उन्होंने कहा कि ये सब एग्जामिनेशन के बाद पोस्ट का सैंक्शन किया जाता है. वह विभागीय काम है.

यह भी पढ़ें- Watch: आज की रात मजा... 'स्त्री-2' के गाने पर मैडम का क्लास रूम में 'हुक स्टेप', वीडियो VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget