एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक पढ़ लें केके पाठक का नया फरमान, नहीं तो एक फरवरी से रुक जाएगा वेतन

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि प्रतिदिन 40 हजार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण हो रहा है. लापरवाही दिखने के बाद आदेश जारी किया गया है.

पटना: बिहार के शिक्षा विभाग की जब से केके पाठक (KK Pathak) ने कमान संभाली है तब से नए-नए फरमान जारी हो रहे हैं ताकि व्यवस्था ठीक हो सके. अब शिक्षकों के लिए बुधवार (13 दिसंबर) को विभाग की ओर से नया फरमान जारी हुआ है. शिक्षकों ने नहीं माना तो एक फरवरी 2024 से उनका वेतन भी रुक जाएगा. जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल के 15 किलोमीटर के दायरे में शिक्षक अपना आवास रखें.

हर दिन 40 हजार स्कूलों का हो रहा निरीक्षण

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि प्रतिदिन 40 हजार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण हो रहा है. निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि कई शिक्षक स्कूल में देरी से पहुंचते हैं और विद्यालय की अवधि के पूर्व ही घर की ओर निकल जाते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि शिक्षकों का आवास स्कूलों से काफी दूरी पर है. शिक्षा विभाग की ओर से इस समस्या को खत्म करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है.

31 जनवरी से पहले शिक्षक दें शपथ पत्र

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस आदेश से शिक्षक समय पर स्कूल आ जा सकेंगे और उनको कोई असुविधा भी नहीं होगी. वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि 31.1.2024 से पहले शिक्षक शपथ पत्र दें कि वह जिस स्कूल में पढ़ाते हैं उसके 15 किलोमीटर के दायरे में रहेंगे वरना 1.2.2024 से वेतन रोक दिया जाएगा.

नवनियुक्त एवं नियोजित शिक्षकों पर आदेश लागू

शिक्षा विभाग ने अपने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने जिलों के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक के शिक्षकों को यह सूचित कर दीजिए कि विद्यालय के प्रखंड मुख्यालय या विद्यालय के 15 किलोमीटर के दायरे में ही आवास रखना है. यह आदेश नवनियुक्त शिक्षक एवं नियोजित शिक्षकों पर भी लागू होगा.

यह भी पढ़ें- IAS Promotion: शिवहर के DM पंकज कुमार समेत 26 आईएएस अफसरों का हुआ प्रमोशन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
बिहार: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget