एक्सप्लोरर

निकलने वाली थी मामा की बारात, उससे पहले ही भांजों ने तोड़ा दम, किशनगंज की नदी में डूबे एक ही परिवार के 3 मासूम

Children Drown: किशनगंज में बच्चे बूढ़ी कनकई नदी किनारे खेल रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए. मृतक बच्चे एक ही परिवार के हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kishanganj News: किशनगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां नदी में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई. सभी बच्चे अपनी मां के साथ मामा की शादी में आए थे. इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं. एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. 

गहरे पानी में चले जाने से डूबे बच्चे

पूरा मामला जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत करूंआमनी पंचायत के बालू बाड़ी वार्ड संख्या सात का है. जानकारी के मुताबिक बच्चे अपने मामा की शादी में ननिहाल आए थे. इसी दौरान आज शनिवार को बूढ़ी कनकई नदी किनारे खेल रहे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों बच्चे डूब गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चे समारोह स्थल के पास स्थित नदी में दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे. अचानक गहराई में चले जाने की वजह से तीनों गहरे पानी में समा गए. जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाव के लिए दौड़ते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

स्थानीय ग्रामीणों के जरिए आनन-फानन में बच्चों को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चों की पहचान महमूद हसन उम्र 11 साल, हुसैन अहमद उम्र 9 साल और मो. हफ़सन उम्र 6 साल बताई गई है. सभी मो. अंजार आलम के बच्चे थै, जो निवासी दरगाह बस्ती दहीभात के रहने वाले हैं. 

मामा की शादी से पहले 3 बच्चों की मौत

इस घटना के बाद शादी के घर में मातम पसरा हुआ है. मालूम हो कि बच्चों के मामा की शादी भी आज शनिवार को ही थी और बारात निकलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही दर्दनाक हादसे में बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरा गांव गमगीन है. परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: रीतलाल के घर आर्म्स डिटेक्टर के सवाल पर तेजस्वी ने छेड़ दी मुंगेर AK-47 की बात, कहा- 'पुलिस पॉलिटिकल टूल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
Nawada News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Embed widget