एक्सप्लोरर

Bihar News: बनारस की गंगा नदी में डूबी बिहार की छात्रा, बचाने के लिए कूदे दो छात्र भी डूबे, एक का शव बरामद

Students Drowned In Ganga: गंगा के तटवर्ती क्षेत्र वाले जनपद और क्षेत्र को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है. अगर तटवर्ती क्षेत्र में गंगा नदी में कोई भी शव देखा जाए तो तुरंत इसकी सूचना दी जाए.

Bihar Three Students Drowned In Ganga River: गंगा नदी के किनारे जरा सी चूक बहुत भारी पड़ जाती है, जी हां वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत सामनेघाट पर गंगा नदी के तेज बहाव में एक छात्रा समेत दो लोगों के डूबने की सूचना ने वाराणसी से लेकर बिहार तक हड़कंप मचा दिया. जानकारी मिलने तक वर्तमान में एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से डूबे तीनों लोगों में से एक छात्र वैभव सिंह के शव को निकाला जा सका है. जबकि दो अन्य के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. यह घटना शनिवार (24 अगस्त) की रात तकरीबन 1:30 बजे की बताई जा रही है.

बीएचयू में एडमिशन का पता लगाने आए थे छात्र

जानकारी के अनुसार बीते दिनों छह छात्रों का एक दल बिहार से बनारस पहुंचा था, जिसमें से कुछ लोगों को शहर घूमना था और कुछ लोग बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाहते थे. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार रात तकरीबन 1:30 बजे छात्र वैभव सिंह, ऋषि और छात्रा सोना पैदल ही घाट घूमने के लिए निकले थे. तीनों लोग घाट स्थित गंगा किनारे का विहंगम दृश्य देख रहे थे. इसी बीच छात्रा जेटी पर लड़खड़ा कर गंगा नदी में गिर गई.

वहीं, गिर रही छात्रा को बचाने के लिए दोनों अन्य छात्र भी गंगा नदी में कूद गए. तभी तीनों तेज़ बहाव की चपेट में आ गए. फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की मदद से एक छात्र का शव को निकाला जा चुका है. दो के लिए अभी भी रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है. गंगा के तटवर्ती क्षेत्र वाले जनपद और क्षेत्र को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है कि अगर तटवर्ती क्षेत्र में गंगा नदी में कोई भी शव देखा जाता है तो तुरंत लंका थाने को सूचित किया जाए.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जानकारी के अनुसार तीनों बिहार के पटना के रहने वाले थे और अगले ही दिन जयपुर के लिए भी निकलने वाले थे. जैसे इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली वह पूरी तरह बेसुध हो गए. किसी को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है कि पल भर में इतनी बड़ी घटना घटित हो गई. अभी तक एक छात्र के शव को बरामद किया जा चुका है. निश्चित ही इस घटना के बाद बनारस से लेकर बिहार तक लोगों को झकझोर कर रख दिया है.  इस घटना को लेकर चर्चा इस बात की है कि थोड़ी सी भी  चूक जीवन पर कितनी भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ेंः Prashant Kishore: प्रशांत किशोर अब मोबाइल के जरिए लड़कियों को देंगे नौकरी, जानिए क्या है शर्त?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
Bihar News: 'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget