एक्सप्लोरर

Banka Blast News: बांका बम विस्फोट में जख्मी हुए चार बच्चों में दो की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

Banka Bomb Blast: बांका के अहिरो गांव में मातम पसरा है. यहां शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में चार बच्चे घायल हुए थे. जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनका भागलपुर में इलाज चल रहा था.

Banka Bomb Blast: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो गांव में शुक्रवार (12 अप्रैल) की देर शाम अचानक हुए बम विस्फोट में जख्मी हुए चार बच्चों में से दो की मौत हो गई है. दोनों का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर में चल रहा था. अन्य 2 बच्चों का इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है. 

घर बनाया जा रहा था बम

मृत बच्चों की पहचान धोरैया प्रखंड के अहिरो गांव के मकसूद मोहल्ला निवासी मोहम्मद इस्माइल अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र कुर्बान और मोहम्मद सद्दाम के 5 वर्षीय पुत्र सनिउल्ला के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मोहम्मद इस्माइल अंसारी के घर बम बनाया जा रहा था, जो शुक्रवार की देर संध्या अचानक फट गया.

चार बच्चे गंभीर रूप से थे जख्मी

इसकी चपेट में आने से चार बच्चे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. घटना की सूचना के बाद धोरैया थाना पुलिस के साथ-साथ बांका एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है. छानबीन के क्रम में मोहम्मद इस्माइल के घर से बम बनाने की कुछ सामग्री बरामद हुई है.

घर के बाहर में खेल रहे थे बच्चे

बता दें कि मोहम्मद इस्माइल अंसारी का 8 वर्षीय पुत्र कुर्बान, 11 वर्षीय मुस्तफा और मोहम्मद सद्दाम का 5 वर्षीय पुत्र सनिउल्ला एवं मोहम्मद असिशहनाई का 7 वर्षीय पुत्र अब्बू अलीफा सहित सभी बच्चे घर के बाहर में खेल रहे थे. अचानक उस जगह एक जोरदार बम विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जख्मी हो गए. बम फटने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज के क्रम में शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद कुर्बान और शनिवार की सुबह मोहम्मद सनिउल्ला की मौत हो गई. बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया है कि बम विस्फोट की घटना में घर के बाहर खेल रहे चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. इसमें से दो बच्चों की इलाज के क्रम में मौत हो गई है. बम विस्फोट की सूचना के बाद छानबीन के क्रम में घटनास्थल से बम बनाने की कुछ सामग्री बरामद हुई है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि इस घटना में संभवतः बच्चों के साथ-साथ कुछ बड़े भी जख्मी हुए हैं. छानबीन के क्रम में घटनास्थल पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं, जबकि मोहल्ले के ज्यादातर पुरुष घर से फरार हैं. धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार के बयान पर पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बांका को दहलाने की थी साजिश? बम फटने से 4 बच्चे घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत, क्या हुई बात? सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत, क्या हुई बात? सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
Bihar News: 'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके
Embed widget