एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार में 17 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ताजा अपडेट देखें

गुरुवार को राज्य के पूर्वी भाग के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की पूरी संभावना है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तेज पुरवा हवा चलने का पूर्वानुमान है.

Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं. कभी तेज हवा के साथ वर्षा और तापमान में गिरावट तो कभी तापमान में वृद्धि पिछले 10 दिनों से देखी जा रही है. बुधवार को राज्य में दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई, लेकिन शाम से फिर मौसम के करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं और इसका असर गुरुवार को देखने को मिलेगा.

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गुरुवार को राज्य के पूर्वी भाग के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की पूरी संभावना है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तेज पुरवा हवा चलने का पूर्वानुमान है. इनमें 10 जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है, जिसमें सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिला शामिल है, जबकि दो जिले किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. साथ ही वज्रपात की संभावना सभी जिले में रहेगी.

इसके अलावा पश्चिमी और मध्य भाग के जिलों में भी कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज के अलावे पटना, नालंदा, बेगूसराय और नवादा जिला शामिल है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के तराई क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी थी.

इसका असर 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक दिख सकता है. 19 अप्रैल तक राज्य के तापमान में गिरावट के साथ वर्षा और वज्रपात के साथ तेज हवा कई जिलों में सक्रिय रह सकती है. बुधवार को दिन में कहीं भी वर्षा नहीं दर्ज की गई, लेकिन शाम 7:58 बजे से दक्षिण बिहार के दो जिलों गया और नवादा में मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर चलने की संभावना है. राज्य के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार की अपेक्षा 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

सबसे कम तापमान किशनगंज का दर्ज

राजधानी पटना में 1.5 डिग्री  की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बुधवार को किसी भी जिले में 32 डिग्री से नीचे तापमान नहीं रहा. सबसे कम तापमान किशनगंज में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गुरुवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है और अगले 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होंगे. एक से दो डिग्री की कमी या वृद्धि हो सकती है. प्री मानसून में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होंगे. कहीं वर्षा तो कहीं तापमान में वृद्धि के हालात अगले 19 अप्रैल तक देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार का अगला CM किसे देखना चाहती है जनता? तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर या कोई और... देखिए 'C VOTER' की ताजा रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget