एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें बिहारवासी, हीट वेव का अलर्ट, 6 जिलों में पारा 40 पार

Bihar Weather News: बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. पढ़िए मौसम का ताजा हाल.

Bihar Weather Update: बिहार में अब गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) से अगले पांच दिनों तक राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में तापमान तो बढ़ा ही रहेगा साथ हीट वेव की शुरुआत होने वाली है. बीते सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों में 7 जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. आज (मंगलवार) दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के इलाकों के साथ पटना एवं मध्य इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी.

मौसम विभाग की ओर से आज भभुआ, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, सारण, मोतिहारी मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना में हीट वेव के साथ उमस भरी गर्मी और लू की चेतावनी दी गई है. कल (बुधवार) से अगले तीन-चार दिनों तक दिन के साथ-साथ रात में भी उमस भरी गर्मी रहेगी. तापमान भी बढ़ेगा.

फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हवा की गति बहुत धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से बेवजह धूप में नहीं निकलने और पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह दी है.

रोहतास में रहा सबसे अधिक तापमान

सोमवार को सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरे नंबर पर गया है. 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पटना में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा. इसके अलावा औरंगाबाद में  अधिकतम तापमान 41.5, बक्सर में 40.9, बिक्रमगंज में 40.7, गोपालगंज में 40.2 और भोजपुर में 40 डिग्री रहा.

सोमवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 26 जिलों में 38 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा. अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, सहरसा, भागलपुर और खगड़िया में तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा.

यह भी पढ़ें: Bihar Government Jobs: नीतीश सरकार के 10 विभागों में निकली बंपर बहाली, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
Nawada News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget