एक्सप्लोरर

बिहार में पारा 43 डिग्री पार, आज बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में 26 से 29 अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. गया में लगातार चौथे दिन तापमान सबसे अधिक रहा.

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले एक सप्ताह से लगातार भीषण गर्मी का सितम जारी है.  राज्य के तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है. कल शुक्रवार तक राज्य के कई जिलों में हिट वेव का असर दिखाई दिया, आज शनिवार को गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान है. हालांकि दोपहर तक गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा, इसके बाद शाम को मौसम में बदलाव आएगा. दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज राहत मिलने वाली नहीं है, उत्तर बिहार के कई जिलों में भी दोपहर में हिट वेव के साथ गर्मी बरकरार रहेगी.

इन जिलों में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी,  पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, बिजली चमकने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है लेकिन यह मौसम दोपहर के बाद से प्रभावी होगा. दिन में कड़ी धूप निकलेगी.

60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निर्देशानुसार आज 26 अप्रैल की रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव होने की प्रबल संभावना है. मौसमी कारकों से राज्य में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय होने से आद्रता में वृद्धि हो रही है. इसके प्रभाव से बारिश और वज्रपात की गतिविधियों का दौर आज रात से 30 अप्रैल तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश 10 से 50 मिलीमीटर तक और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. 26 से 29 अप्रैल के दौरान राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि तथा कुछ-कुछ जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

गया में चौथे दिन भी तापमान 43 पार
बीते शुक्रवार को राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में वृद्धि रही और 19 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. इसमें सबसे अधिक लगातार चौथे दिन गया और डेहरी में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो शेखपुरा में 42.5, औरंगाबाद में 42.3, बक्सर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. राजधानी पटना सहित वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, भोजपुर, और खगड़िया में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मोतिहारी में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, यहां हीट वेव का असर भी दिखाई दिया. सबसे कम तापमान किशनगंज और अररिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार से कड़ा संदेश, मंत्री प्रेम कुमार बोले- 'गोली से उड़ा दिया जाएगा'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget