एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवा, तापमान में भी गिरावट, अब कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather News: उत्तर बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने और व्रजपात की भी चेतावनी दी गई है.

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग ने आज (28 अप्रैल) को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. आगामी 30 अप्रैल तक राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, अधिकांश जिलों में बारिश होने का अनुमान है.

19 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है. पूर्वी इलाके के पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा,सहरसा में मध्यम स्तर या कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा अधिकांश जगहों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है. वही उत्तर बिहार के अन्य जिलों में दरभंगा, शिवहर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीवान और सारण में भी मध्यम स्तर की बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी गई है.

30 से 40 KM की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
वहीं दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है तो कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. इसमें राजधानी पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. साथ ही किसानों को खुले खेत में नहीं रहने की सलाह दी गई है.

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट 
रविवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई. राजधानी पटना के अलावा समस्तीपुर,सारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, नालंदा, बेगूसराय, वैशाली, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया था, जबकि सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. कल अधिकांश जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है. बारिश के साथ-साथ राज्य के तापमान में भी काफी गिरावट आ चुकी है.

बिहार में तापमान 44 डिग्री से घटकर 41.8 डिग्री पर पहुंचा
शनिवार तक बिहार में 44 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया था तो रविवार को वह घटकर सबसे अधिक तापमान डेहरी में 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पांच जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. इनमें डेहरी के अलावा अरवल में 40.4, औरंगाबाद 40.01, गया और बक्सर में 40 डिग्री तापमान रहा.

सबसे अधिक गिरावट पटना में दर्ज की गई. शनिवार को पटना में 43 डिग्री तापमान था, रविवार को इसमें 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. रविवार को अधिकांश जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में 35 डिग्री से नीचे तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: Bihar: मुकेश सहनी और पशुपति पारस की होगी NDA में वापसी? पूर्व डिप्टी CM ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget