एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज कहां बारिश कहां धूप? कैसा रहेगा मौसम? पटना IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी

Bihar Weather Today: प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होगी. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में हर दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. आज के मौसम का ताजा हाल देखें.

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में मानसून (Monsoon) एक बार फिर कमजोर हो चुका है. पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में वर्षा के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होगी. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में हर दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इसके साथ ही कुछ देर के लिए बादल भी छाए रह सकते हैं.

शुक्रवार (30 अगस्त) को दक्षिण बिहार के जिलों के तापमान में कोई परिवर्तन तो नहीं होगा, लेकिन कहीं हल्की या बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार की अल सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट के बीच बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. आज-कल के मौसम की बात करें तो प्रदेश में कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं तो कहीं धूप भी देखने को मिलेगा. कोई रेड अलर्ट जैसी चेतावनी फिलहाल नहीं है.

प्रदेश में अभी कमजोर ही रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी जो मौसम की परिस्थिति बन रही है उसमें पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय  परिसंचरण के प्रभाव से मध्य और निकटवर्ती उत्तरी खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. संभावना है कि यह पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा. मानसून द्रोणी रेखा अब सौराष्ट्र, शिवपुरी और अंबिकापुर के गहरे दबाव के केंद्र से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है. इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य में अगले 5 से 6 दिनों तक मानसून की गतिविधि कमजोर रहेगी.

प्रदेश में किस जिले में कितनी बारिश हुई?

बीते गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में किसी भी जिले में सक्रिय रूप से वर्षा नहीं हुई. हालांकि मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा कई जिलों में हुई है. गया में 46.2 मिलीमीटर, सीवान में 32.6, नवादा में 32.2, नालंदा में 27.4, पटना में 12.4, वैशाली में 8.6, सारण में 7.02, गोपालगंज में 6.4 और औरंगाबाद में 5.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. 

भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, बांका, पूर्णिया, मुंगेर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, समस्तीपुर और अरवल में हल्की वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 35 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: 'ट्रेन हादसों के पीछे खास समुदाय का हाथ', ये किसके बारे में क्या बोल गए गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
Mosquito Reproduction And Feeding: अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
Embed widget