एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं

Bihar Weather News: बिहार में बारिश के साथ तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. रविवार को गोपालगंज में 40 डिग्री सेल्सियस, रोहतास के डेहरी तथा बक्सर में 40.6 तापमान, गया में 40.2 डिग्री तापमान रहा.

Bihar Weather Today: बिहार में आज (7 अप्रैल) से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आज से प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो प्री-मानसून का असर उत्तर बिहार में दिखने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज से आने वाले पांच दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की रफतार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, साथ ही कल 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ  पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. इन मौसमी कारकों की वजह से आज बारिश की शुरुआत उत्तर पूर्व बिहार से होने की संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

आज उत्तर पूर्वी इलाके के किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले में बिजली चमकने, वज्रपात और हल्की बरसात के साथ हवा की तेज गति 40 से 50 किलोमीटर चलने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि इसका हल्का असर आसपास के जिले कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी दिखने का पूर्वानुमान है.

आगामी 10 अप्रैल तक उत्तर बिहार में कई जिलों में तेज हवा और हल्की या मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहने का पूर्वानुमान है. कल से दक्षिण बिहार में भी इसका असर दिखेगा, लेकिन आज दक्षिण बिहार के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने के संकेत है.

किसानों को मौसम विभाग की सलाह
विभाग की ओर से राज्य के किसानों को विशेष सलाह दी गई है कि आगामी चार से पांच दिनों तक हवा की गति तेज रहेगी और कई जिलों में बारिश होगी, जिससे फसल को काफी नुकसान होगा. इनमें जान-माल और पशुओं की हानि की संभावना भी हो सकती है. तेज हवा से झुग्गी झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है. कहीं-कहीं तूफान या ओलावृष्टि की भी संभावना बन सकती है, इससे खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग में चेतावनी दी है कि जो पकी हुई फसल है, उनकी कृप्या जल्द से जल्द कटाई कर लें और खराब मौसम में खेतों पर न जाए.

तापमान में नहीं होगा खास बदलाव
राज्य में बारिश की चेतावनी के साथ तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. खासकर दक्षिण बिहार में अभी तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक 36 से 40 डिग्री तक तापमान रहने का पूर्वानुमान है. इसमें ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. हालांकि बीते रविवार को शनिवार की अपेक्षा 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी रही है और चार जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है. 

कहां कितना रहा तापमान? 
सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दूसरे नंबर पर रोहतास के डेहरी तथा बक्सर जिले में 40.6 डिग्री तापमान रहा तो गया में 40.2 डिग्री तापमान रहा. वहीं राजधानी पटना में 39.02 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आज दक्षिण बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, उत्तर बिहार में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी गोबर-बालू फांककर गंगा जी से माफी मांगें और...’, गिरिराज सिंह ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: निशांत कुमार इंजीनियर हैं, बुद्धिजीवी हैं...', बिहार CM के असमंजस के बीच मंत्री का बड़ा बयान
निशांत कुमार इंजीनियर हैं, बुद्धिजीवी हैं...', बिहार CM के असमंजस के बीच मंत्री का बड़ा बयान
Bihar LPG Crisis: सुपौल में भी गैस को लेकर भारी परेशानी, 10 दिन पर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, NH जाम
सुपौल में भी गैस को लेकर भारी परेशानी, 10 दिन पर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, NH जाम
बिहार: हड़ताल के बीच राजस्व विभाग के 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार, मचा हड़कंप
बिहार: हड़ताल के बीच राजस्व विभाग के 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार, मचा हड़कंप
पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी
पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget