एक्सप्लोरर

औरंगाबाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या, गांव के पास अपराधियों ने फेंका शव

Aurangabad Murder: घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने टंडवा पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर रात डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

Aurangabad News: औरंगाबाद के टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहारी गांव के एक युवक की शुक्रवार (04 अप्रैल) की रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शव को गांव से 500 गज की दूरी पर फेंक कर फरार हो गए. मृतक की पहचान मनोहारी गांव के ही सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र नरेंद्र प्रसाद (37) के रूप में की गई है.

झारखंड में काम करता था युवक

जानकारी के अनुसार नरेंद्र झारखंड के हरिहरगंज स्थित एक फ्लावर मिल में काम करता था और रात में ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हथियार से उसके सिर पर और चेहरे पर वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने टंडवा पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर रात डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि युवक की हत्या क्यों की गई और किसने की इसकी कोई जानकारी नहीं हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने घरेलू स्थिति के कारण शादी नहीं की थी. उसके घर में उसकी भाभी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसके परवरिश की जिम्मेवारी भी नरेंद्र के ऊपर ही थी. इसका एक भाई भी है वह बाहर कमाता है और इस हादसे की जानकारी भी उसे दे दी गई है. ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि यहां इसके परिवार में सिर्फ भाभी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं. शव को लेकर कोई आने वाला नहीं था.

इसलिए मनोहारी गांव के ग्रामीण ही इसके परिवार है और जहां तक संभव होगा इसके अंतिम संस्कार भी कराएंगे. एसडीपीओ सदर 1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी मामले की छानबीन में जुट गई है.हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

हत्या के कारणों का पता नहीं

परिजनों ने अज्ञात लोगों के जरिए धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई है. हत्या के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है. ग्रामीण कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग दबे जुबान से इसकी चर्चा कर रहे है कि नरेंद्र प्रसाद तंत्र मंत्र की जानकारी रखता था. संभावना है कि उसी सिलसिले में उसकी हत्या हुई हो.

हालांकि ग्रामीण इस बात से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि नरेंद्र काफी सीधा साधा था और कभी भी किसी से उसका कोई विवाद नहीं हुआ था. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में नाराजगी बरकरार! बिना कुछ बोले PC से उठ कर गए कई अल्पसंख्यक नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'
बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'
बिहार: हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल से ऐसे होगा काम
बिहार: हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल से ऐसे होगा काम
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या कहा? 'आने वाले समय में मुख्यमंत्री…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या कहा? 'आने वाले समय में मुख्यमंत्री…'
शरजील इमाम के चाचा की CM नीतीश कुमार से अपील, 'दिल्ली जा रहे हैं तो इस मामले को...'
शरजील इमाम के चाचा की CM नीतीश कुमार से अपील, 'दिल्ली जा रहे हैं तो इस मामले को...'

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget