एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लालू-नीतीश कब दही-चूड़ा खाएंगे... कब एक-दूसरे को गाली देंगे कोई ठीक नहीं', बोले अश्विनी चौबे

Buxar News: अश्निनी कुमार चौबे किला मैदान के रामलीला मंच पर परशुराम चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए लालू-नीतीश और राहुल गांधी पर हमला बोला.

बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने लालू-नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों में कोई दम नहीं है. पलटनिया करने से भी अब कोई फायदा नहीं होगा. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए बीजेपी का दरवाजा बंद है. एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार (16 जनवरी) को एतिहासिक किला मैदान के रामलीला मंच पर परशुराम चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि सभा में अश्विनी चौबे पहुंचे थे.

लालू और नीतीश पर अश्विनी चौबे ने हमला करते हुए कहा कि यह लोग कब दही-चूड़ा खाएंगे कब एक-दूसरे को गाली देंगे कोई ठीक नहीं, इन लोगों का तो इतिहास रहा है. अश्विनी चौबे से पूछने पर कि नीतीश की कौन सी ऐसी मजबूरी है कि लालू का आशीर्वाद जरूरी है? इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तो उन्हीं के बल पर सरकार चला रहे हैं, इसलिए आशीर्वाद लेना चाहते हैं. लालू भी जानते हैं कि उनके (नीतीश) पेट में विषैला दांत है. 

वहीं राम मंदिर को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुष्ठान लिया है. वह श्रीराम के बड़े भक्त हैं. जो भी संकल्प लेते हैं उसको सिद्धि तक पहुंचाने का काम करते हैं. रामलला की मूर्ति पुनः अपने भव्य और दिव्य मंदिर में स्थापित हो जाए इसका उन्होंने संकल्प लिया था. वह पूरा भी होगा. इसलिए उन्होंने जो भी अनुष्ठान किया है, वह निर्विघ्न बिना विघ्न के जरूर वह पूरा होगा. ऐसा मुझे पूरा विश्वास है.

'जिनको रोम प्यारा... वह रोम का कार्यक्रम समझेंगे'

राहुल गांधी की ओर से मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बताने पर अश्विनी चौबे ने कहा कि यह पूरे देश और दुनिया का कार्यक्रम है. जिनको राम प्यारा है तो यह राम भक्तों का कार्यक्रम है, जिनको रोम प्यारा होगा वह रोम का कार्यक्रम समझेंगे. ऐसे लोग जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं. जनता सब कुछ देख रही है. जो राम भक्त है वह रामलला को विराजमान होते हुए और प्रधानमंत्री को आरती उतारते हुए देखने की प्रतीक्षा में है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का महागठबंधन सरकार पर हमला, बोले- 'चुभने लगी डील की कील', किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopalganj Bridge Collapsed: गोपालगंज में पुल गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर किए गए निलंबित
बिहार: गोपालगंज में पुल गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर किए गए निलंबित
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
Embed widget