एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: हाजीपुर सीट को लेकर क्या चाचा-भतीजे में होगा समझौता? चिराग की पार्टी का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर चिराग पासवान की नाराजगी की बात सामने आ रही है. वहीं, इस पर एनडीए के घटक दलों ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के कई राज्यों से 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन बिहार में अब तक सीट शेयरिंग का मामले अटका हुआ है और उसकी बड़ी वजह यह आ रही है कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) नाराज हैं. चिराग पासवान को हर हाल में हाजीपुर सीट (Hajipur Seat) चाहिए, जिस पर उनके चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) कब्जा जमाए हुए हैं. हालांकि चिराग पासवान की पार्टी यह जरूर कह रही है कि हम लोग एनडीए के साथ हैं और 2024 में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी, लेकिन हाजीपुर सीट को लेकर अभी तक चिराग पासवान जिद्द पर अड़े हुए हैं. 

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि यह बहुत छोटी बात है. अभी जो मुद्दा है कि बिहार में 40 सीट कैसे जीता जाए. 

शीर्ष नेतृत्व को तय करना है- डॉ. विनीत सिंह 

डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का जो लक्ष्य है कि 400 से पार सीट हो उस पर हमें काम करना है और जहां तक बात हाजीपुर सीट की है तो जनता ने कई बार बता दिया है कि हाजीपुर की जनता किसको चाहती है. यह बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है. हाजीपुर की जनता चिराग पासवान को चाहती है. पशुपति पारस को लेकर विनीत सिंह ने कहा कि यह तो भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तय करना है और हाजीपुर की जनता की बात को सुनकर निर्णय लेना है कि वहां का असली नेता चिराग पासवान है.

शेयरिंग विधिवत पहले तय हो जाए- राजीव रंजन 

ऐसा माना जाता है कि नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं, लेकिन जेडीयू नेता ने साफ कर दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने हाजीपुर सीट के मामले में कहा कि बिहार में सीट शेयरिंग विधिवत पहले तय हो जाए पहली प्राथमिकता एनडीए नेतृत्व के लिए यही है. कौन सीट किसके खाते में होगी उसी के आधार पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.  उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है हर सीट पर कई लोगों की दावेदारी होती है, लेकिन देश में नरेंद्र मोदी की करिश्माई छवि और जो 400 सीटों का लक्ष्य है.

भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि सभी घटक पार्टी भी उस रणनीति पर काम कर रही है. इस सवाल का जवाब इसलिए बहुत जल्द मिल जाएगा और सब मिलकर लड़ेंगे.

'फैसला मोदी जी करेंगे'

हालांकि, बीजेपी ने भी साफ कर दिया कि हाजीपुर सीट को लेकर कोई भी बात नहीं है. हम लोग सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कोई विषय ही नहीं है .सब लोगों का एक ही लक्ष्य है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना और अभूतपूर्व तरीके से 400 के पार और बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों जीत हासिल करना है. हाजीपुर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके अपने परिवार का मामला है, लेकिन फैसला मोदी जी करेंगे और सब कोई उसको स्वीकार करेंगे. 

उन्होंने कहा कि सब का लक्ष्य और उद्देश्य एक ही है नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए जो भी फैसला होगा वह सब कोई मानेंगे.

ये भी पढे़ं: कब खत्म होगी चिराग पासवान की नाराजगी? हाजीपुर सीट पर रार! चाचा-भतीजा दोनों ठोक रहे दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget