एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session: JDU पर रामकृपाल यादव हुए आग बबूला, बोले- इनके नेता लोगों का पर्दा-पर्दा उखाड़कर फेंक दूंगा

Ramkripal Yadav Statement: अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने जेडीयू पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग क्या बताएंगे. सभी जूनियर लोग हैं.

पटना: संसद भवन में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला. वहीं, इस पर बीजेपी (BJP) सांसद रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) ने पलटवार किया. उन्होंने बुधवार को संसद भवन में बहस के दौरान कहा कि घमंडिया लोग कुछ नहीं कर सकते हैं. इनके चाहने से भी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है, ये लोग क्या बात करेंगे. जेडीयू और इनके नेतओं को जानता हूं. एक-एक पाई का हिसाब दे दूंगा. ये लोग क्या बताएंगे. सभी जूनियर लोग हैं और ये लोग तो मेरे नेतृत्व में काम किए हैं. इनके नेता लोगों का पर्दा-पर्दा उखाड़कर फेंक दूंगा. ये लोग क्या बोलेंगे.

ललन सिंह पर बरसे रामकृपाल यादव

सदन में चर्चा के दौरान रामकृपाल यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि ये लोग क्या बात करेंगे? मोदी को हटाना इनके बस की बात नहीं है. मोदी तो 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल में बैठे हुए हैं. किसी के चाहने से मोदी का कुछ नहीं बिगड़ेगा. ललन सिंह ने लालू को जेल भिजवाया और आज उन्हीं की दुहाई दे रहे हैं.  बिहार में अपराध चरम पर है, हर तरफ हत्याएं हो रही हैं. लेकिन, ललन सिंह सिर्फ मणिपुर की बातें कर लोगों को भरमाना चाहते हैं वहीं, 'इंडिया' गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसमें भ्रष्टाचारी, वंशवादी और तुष्टीकरण वाली पार्टियां शामिल हैं.

मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अपने नौ वर्षों में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है, हालांकि संख्याबल को देखते हुए प्रस्ताव का विफल होना संभावित दिखाई देता है. इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था.इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले से तय है क्योंकि संख्याबल स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है और निचले सदन में विपक्षी दलों के 150 से कम सदस्य हैं. लेकिन उनकी दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए धारणा से जुड़ी लड़ाई में सरकार को मात देने में सफल रहेंगे.

ये भी पढे़ं: Raksha Bandhan 2023: बिहार में देसी गाय के गोबर से बनी राखियां मचाएंगी धूम, 30 या 31 अगस्त किस दिन रहेगा शुभ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
CM भी बन सकते हैं निशांत कुमार? राज्यसभा के नतीजों के बीच JDU के बयान से उठा सियासी तूफान!
CM भी बन सकते हैं निशांत कुमार? राज्यसभा के नतीजों के बीच JDU के बयान से उठा सियासी तूफान!
बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget