एक्सप्लोरर

G20 Dinner Invitation: 'विपक्ष मोदी-विरोध के बहाने सनातन धर्म को मिटाने के...', सुशील मोदी का 'इंडिया' पर बड़ा आरोप

BJP Reaction: जी-20 सम्मेलन के आमंत्रण पत्र को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस मुद्दे पर मंगलवार को सुशील कुमार मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन को घेरा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के लिए अंग्रेजी में लिखे आमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के विरोध पर मंगलवार को कहा कि यह भी सनातन धर्म (Sanaatan Dharm) और हिंदू संस्कृति के विरोध की गहरी राजनीति का हिस्सा है. यह देश सदियों से भारत है, जबकि 'इंडिया' अंग्रेजों का दिया हुआ नाम है. विपक्ष मोदी-विरोध के बहाने सनातन धर्म को मिटाने के एजेंडे पर काम कर रहा है. बिहार में हिंदू त्योहारों की छुट्टी में कटौती इसी का हिस्सा थी.

दोनों शब्द संवैधानिक है- सुशील कुमार मोदी 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने की हद पार करते हुए अब भारत, सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का भी विरोध करने पर उतर गए हैं. चूंकि संविधान मूलत: अंग्रेजी में लिखा गया, इसलिए उसमें 'भारत' और 'इंडिया', दोनों शब्दों का प्रयोग हुआ. दोनों शब्द संवैधानिक है. दुनिया में किसी भी देश के दो नाम नहीं है और नाम का अनुवाद नहीं होता, लेकिन अगर हम 75 साल अपने देश भारत को अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखते आ रहे हैं, तो इसे ही सही नहीं कहा जा सकता. हम 'भारत माता की जय' बोलते हैं. विपक्ष अगर 'इंडिया माता की जय' बोलना चाहता है, तो उन्हें कौन रोक रहा है.

'पटना से मुंबई तक व्याकुल घूम रहे हैं'

बीजेपी नेता ने कहा कि चक्रवर्ती राजा भरत के नाम पर इस देश का नाम 'भारत' पड़ा और हमारे पौराणिक ग्रंथों में भी इस भूमि का नाम 'भारत' हैं, लेकिन जो लोग इसके सनातन धर्म और सभ्यता-संस्कृति को मिटाने की सुपारी लिए हुए पटना से मुंबई तक व्याकुल घूम रहे हैं, उन्हें राष्ट्रपति भवन के आमंत्रण पत्र में 'भारत' लिखने पर भी मिर्ची लग रही है. बीजेपी के प्रबल विरोध के कारण नीतीश सरकार ने भले ही हिंदू पर्व-त्योहारों पर स्कूली छुट्टियों में कटौती वापस ले ली, लेकिन शिवानंद तिवारी तो अब भी कटौती की वकालत कर रहे हैं.

लालू-नीतीश पर साधा निशाना

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस ने 'भारत' शब्द पर आपत्ति की, लेकिन सनातन धर्म को मिटाने के उदयनिधि स्टालिन के बयान का खुल कर समर्थन किया. लालू प्रसाद और नीतीश कुमार भी स्टालिन और प्रियांक खड़गे के बयान का मौन समर्थन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर तेजस्वी यादव की दो टूक, कहा- 'हम उनका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget