एक्सप्लोरर

BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें पार्टी से निलंबित किए जाने की बात कही गई है.

पटना: बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने आपके (टुन्ना पांडेय) खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद आपने पार्टी के नियमों के विरुद्ध फिर एक बयान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि आप अपने को पार्टी के दिशा-निर्देश से उपर मानते हैं. इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है.

जेडीयू एमएलसी ने कही थी ये बात

बता दें कि एबीपी न्यूज से बातचीत में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी संजय सिंह ने टुन्ना पांडेय को पार्टी से बर्खास्त किए जाने की मांग की थी. संजय सिंह ने यहां तक कहा था कि टुन्ना पांडे को बीजेपी नेताओं का शह प्राप्त है. जेडीयू नेताओं की नाराजगी और टुन्ना पांडेय के रवैये को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

नीतीश कुमार के चेहरे पर हासिल की जीत

इधर, बीजेपी एमएलसी के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्तता अभिषेक झा ने कहा कि बीजेपी ने जेडीयू के दबाव में ही सही, लेकिन सही फैसला लिया है. टुन्ना पांडेय सरीखे नेताओं को तो पहले ही पार्टी से कान पकड़ कर बाहर कर देना चाहिए था. नीतीश कुमार के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करने वाले नेताओं का यही हाल होगा. राज्य में कोई नेता नीतीश कुमार के सामने नहीं टिक सकता. नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए ने कितनी बार जीत हासिल की है.

ओसामा से की थी मुलाकात

बता दें कि विवादों के बीच बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय कल दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे थे. ओसामा से उन्होंने काफी देर तक बातचीत की थी. बातचीत कर बाहर निकलने के बाद वे मीडिया से मुखतीब हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, " नोटिस का जवाब देने के लिए दस दिनों का समय दिया गया है. ऐसे में मैं अपने हिसाब से सोच समझ कर जवाब दूंगा. ये पहली बार नहीं है, कई बार ऐसा हो चुका है. अधिक से अधिक पार्टी मुझे पार्टी से बाहर निकाल देगी. इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला. पार्टी से मेरा खर्च नहीं चलता और चुनाव मुझे लड़ना नहीं है. तो पार्टी को जो फैसला लेना हो वो ले."

टुन्ना पांडेय ने कहा था, " मैं डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं. सिवान के लोग डरते नहीं हैं. मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता का हाथ जबतक मेरे सिर पर है मैं डरने नहीं वाला. मैं बिल्कुल मजबूती के साथ खड़ा और अपने किसी बयान से पीछे नहीं हटूंगा."

यह भी पढ़ें -

स्वास्थ्य व्यवस्था देखने के लिए उतरे तेज प्रताप यादव, सदर अस्पताल में स्थिति देख भड़के; कहा- सब फेल

बिहारः JDU के जिलाध्यक्ष ने BJP एमएलसी की खोली पोल, बताया किस मामले में जेल गए थे टुन्ना पांडेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Embed widget